मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी ‘सर्जरी’,  62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के एसपी बदले, इंदौर में भी फेरबदल

Date:

भोपाल। मध्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासिनक सर्जरी की है। इसके तहत 62 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसमें 19 जिलों के एसपी को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

बैंक डकेती और रेत खनन वाले भी बदले

बैंक डकैती केस के बाद सिंगरौली एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है, उनको एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है।   इसी तरह मुरैना और भिंड में रेत खनन से जुड़े विवाद सामने आए थे, जिसके कारण वहां के अधिकारियों में बदलाव किया गया।

इन जिलों के एसपी बदले गए

कुल 19 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए गए हैं। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

अवस्थी डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर

रीवा के एसपी शैलेंद्र चौहान को भोपाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। धार के एसपी मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि झाबुआ के एसपी शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू के रूप में भोपाल भेजा गया है। इसके अलावा रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा और सिमाला प्रसाद जैसे अधिकारियों को भी डीआईजी स्तर पर नई पोस्टिंग दी गई है। भिंड के एसपी असित यादव को ग्वालियर रेंज का डीआईजी और भोपाल के डीसीपी विवेक सिंह को शहडोल रेंज का डीआईजी बनाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजाबाबू सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल, विशेष पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं निदेशक मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भैंरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  इसके अलावा पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत एवं मानव अधिकार एवं अमनि लेखा / कल्याण, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

ये रही तबादला सूची

1        रवि कुमार गुप्ता    ADG रेल, भोपाल  ADG प्रशिक्षण, भोपाल

2        राजाबाबू सिंह       ADG प्रशिक्षण       ADG रेल, भोपाल

3        डी.पी. गुप्ता ADG शिकायत/मानव अधिकार ADG सामुदायिक पुलिसिंग

4        सोलोमन मिंज       ADG PHQ   ADG शिकायत/मानव अधिकार

5        अमित सिंह अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर        DIG विसबल

6        अवधेश गोस्वामी   अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल     DIG PHQ

7        अमित सांधी          DIG ग्वालियर        DIG SAF, भोपाल

8        वीरेन्द्र कुमार सिंह DIG चयन, PHQ   DIG नर्मदापुरम

9        प्रशांत खरे   DIG नर्मदापुरम     DIG PHQ

10     मनीष अग्रवाल      DIG SAF      DIG PHQ

11     मनोज कुमार राय  SP खंडवा    DIG PHQ

12     रियाज इकबाल     SP रेडियो    DIG PHQ

13     राहुल कुमार लोढ़ा SP रेल         DIG PHQ

14     सिमाला प्रसाद      SP रेल जबलपुर    DIG PHQ

15     अमित यादव         SP भिंड       DIG ग्वालियर

16     विवेक सिंह  DCP भोपाल          DIG शहडोल

17     शैलेन्द्र सिंह चौहान          SP रीवा        अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल

18     कुमार प्रतीक        DCP इंदौर   DIG नारकोटिक्स

19     शिव दयाल  SP झाबुआ  DIG PHQ

20     मयंक अवस्थी       SP धार         अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर

21     अरविंद तिवारी     AIG PHQ    सेनानी, 4वीं बटालियन

22     सूरज वर्मा    SP दतिया    SP भिंड

23     यांगचेन डोलकर   SP इंदौर देहात      SP शिवपुरी

24     गुरकरण सिंह        सेनानी         SP रीवा

25     दीपक शुक्ला        SP सीहोर    सेनानी SAF

26     अमन सिंह राठौड़ SP शिवपुरी DCP इंदौर

27     अनुराग सुजानिया AIG PHQ    SP सागर

28     सचिन शर्मा प्रतिनियुक्ति SP धार

29     वाहिनी सिंह SP डिंडोरी   SP PTS इंदौर

30     विकास सहवाल    SP सागर     DCP भोपाल

31     धर्मराज मीणा        SAF   SP मुरैना

32     समीर सौरभ          SP मुरैना      SP रेडियो भोपाल

33     रजत सकलेचा      SP मंडला    SP छतरपुर

34     अगम जैन    SP छतरपुर SP खंडवा

35     सुंदर सिंह कनेश   SP पांढुर्णा    SP रेल जबलपुर

36     सुनील कुमार मेहता        SP सिवनी    DCP इंदौर

37     राजेश व्यास          DCP इंदौर   SP नीमच

38     विनोद कुमार सिंह SP आगर मालवा   सेनानी विसबल

39     पंकज कुमार पांडे AIG PHQ    SP देहात भोपाल

40     प्रकाश चन्द्र परिहार        DCP इंदौर   SP पांढुर्णा

41     दिलीप कुमार सोनी         SP मऊगंज SP आगर मालवा

42     राजेन्द्र कुमार वर्मा          SP PTS इंदौर         SP देहात इंदौर

43     विक्रांत मुराव        AIG PHQ    SP अनूपपुर

44     सुरेन्द्र कुमार जैन  SP PTS रीवा          SP मऊगंज

45     आशीष खरे विशेष शाखा जबलपुर    SP डिंडोरी

46     अंकित जायसवाल          SP नीमच     SP रेल भोपाल

47     राजेश रघुवंशी       अतिरिक्त SP खंडवा       SP मंडला

48     मोतीउर रहमान    SP अनूपपुर सेनानी SAF रीवा

49     श्रुतकीर्ति सोमवंशी          SP दमोह     सेनानी SAF ग्वालियर

50     मयूर खंडेलवाल    DCP भोपाल          SP दतिया

51     सोनाक्षी सक्सेना    DCP भोपाल          SP सीहोर

52     शिराज के.एम.      हॉकफोर्स बालाघाट        SP सिंगरौली

53     आनंद कलादगी    DCP इंदौर   SP दमोह

54     कृष्ण लालचंदानी  DCP इंदौर   SP सिवनी

55     आयुष गुप्ता अतिरिक्त SP जबलपुर   DCP भोपाल

56     आदर्शकांत शुक्ला          एंटी नक्सल बालाघाट     DCP भोपाल

57     नरेन्द्र रावत राजभवन परिसहाय        DCP इंदौर

58     अभिषेक रंजन      अतिरिक्त SP उज्जैन       DCP इंदौर

59     राहुल देशमुख       CSP उज्जैन  राजभवन परिसहाय

60     रामशरण प्रजापति          SP, देहात, भोपाल एआईजी पीएचक्यू

61     मनीष खत्री  SP सिंगरौली          AIG PHQ भोपाल

62     देवेंद्र कुमार पाटीदार      SP बुरहानपुर       

अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

•        स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।

•        मोहम्मद शाहिद अबसार को डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास ADG चयन एवं भर्ती के साथ P.T.R.I. की जिम्मेदारी रहेगी।

•        बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को वर्तमान पद के साथ सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

•        खंडवा SP मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद DIG PHQ में पदस्थ किया गया है। हाल ही में DIG बने मनोज कुमार राय को इस फेरबदल में खंडवा से हटाकर मुख्यालय भेजा गया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में सारे प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही साफ दिख रही है, लेकिन जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह इसे मानने को तैयार नहीं। वे जिंदा लोगों को बचा नहीं पाए, उल्टे दो बच्चों के शव बरामद कर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे प्रशासन की सफलता के रूप में प्रचारित किया।