हैरान कर देने वाली घटना: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से यात्री ने लगाई छलांग

Date:

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट खोलकर चलते  विमान से बाहर कूद गया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना विमान के लैंडिंग के तुरंत बाद हुई, जब एयरक्राफ्ट मुख्य रनवे से निकलकर टैक्सीवे पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था और अभी पूरी तरह रुका भी नहीं था। तभी एक पुरुष यात्री ने अचानक इमरजेंसी दरवाजा  खोल दिया और नीचे कूद गया।

हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ और विमान को भी कोई क्षति नहीं पहुंची। यह घटना मुख्य रनवे पर नहीं हुई थी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान उस यात्री की तबीयत खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उसे उल्टी जैसा महसूस हो रहा था और उसने विमान में दो बार उल्टी भी की थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी शारीरिक परेशानी के कारण उसने यह कदम उठाया।

घटना के तुरंत बाद पायलट ने ग्राउंड सिक्योरिटी को सतर्क कर दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया।

इस घटना के कारण हवाई अड्डे के संचालन पर भी असर पड़ा। एहतियात के तौर पर सुबह एक घंटे  तक मुख्य रनवे को बंद रखा गया और इस दौरान उड़ानों का संचालन दूसरे रनवे से किया गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में सारे प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही साफ दिख रही है, लेकिन जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह इसे मानने को तैयार नहीं। वे जिंदा लोगों को बचा नहीं पाए, उल्टे दो बच्चों के शव बरामद कर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे प्रशासन की सफलता के रूप में प्रचारित किया।