इंदौर में बच्चों के अपहरण ने बढ़ाई चिन्ता, लोगों को डरा रहा यह नया ट्रेंड

Date:

पुलिस की तत्परता से मात्र सात घंटे में ही पकड़े गए आरोपी, बच्चे भी बरामद

इंदौर। शांत कहे जाने वाले अपने शहर में कल यानी गुरुवार को जो कुछ भी हुआ, उसने इंदौर के लोगों के अभिभावकों की चिन्ता बढ़ा दी है। वह तो पुलिस को दाद देनी पड़ेगी कि उसने तत्परता से सात घंटे के अंदर ही न केवल अपहृत बच्चों को बरामद कर लिया, बल्कि आरोपी भी पकड़ लिए। इंदौर में अपराध का यह नया ट्रेंड खौफ पैदा कर रहा है।

अब तक बच्चों के मामले में निश्चिंत था शहर

ऐसा नहीं कि इंदौर में अपहरण की वारदातें नहीं होतीं। हर साल ऐसे केस दर्ज होते हैं, लेकिन बच्चों के अपहरण के मामले इंदौर में काफी कम होते हैं। ताजा घटनाक्रम में जो कुछ भी हुआ, वह चौंकाने वाला है। अगर यह ट्रेंड आगे भी जारी रहा तो शहर की मुसीबत और बढ़ जाएगी। जिस तरह से अपराध को अंजाम दिया गया, वह काफी डराने वाला है। पुलिस भी आखिर कहां तक नजर रख पाएगी।

ताजा घटना ने सबको चौंकाया

इंदौर के तिरुपति गार्डन से गुरुवार शाम को दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए थे। दोनों बच्चें गार्डन में खेलने गए थे। परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया। अपहरण के कुछ देर बाद एक महिला ने वीडियो कॉल कर 15 लाख रपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवती उन्हें अपने साथ ले जाते हुए दिखी थी।  सूचना मिलते ही टीआई सुरेंद्र रघुवंशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों को तलाशने में संयोगितागंज, बड़ी ग्वालटोली, राजेंद्र नगर, द्वारकापुरी, तुकोगंज और पलासिया थाने की टीमों को लगाया। जिस नंबर से बच्चों के दादा को फोन आया था, उसे सर्विंलास पर डाला। इसकी लोकेशन निकालकर बच्चों को राजेंद्र नगर के दत्त नगर में एक बिल्डिंग से बरामद कर लिया।

चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने अपहरण के इस मामले में चार आरोपियों  विनीत पिता राजेश (22 वर्ष), राधिका पिता राजेश (18 वर्ष), ललित पिता दशरथ सेन (21 वर्ष) और तनीषा पति ललित (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में भाई-बहन राधिका और विनीत समेत पति-पत्नी ललित और तनीषा शामिल हैं। तनीषा बच्चों को अपने साथ लेकर गई थी। वह राधिका की सहेली है।

कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एसीपी तुषार सिंह के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी लड़की के रूट की पहचान की। जिस नंबर से फिरौती का फोन आया था, उसे सर्विलांस पर डाला। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। सभी आरोपी आपस में वॉट्सएप पर चैटिंग कर रहे थे। इनमें से एक नंबर से ही वॉट्सएप कॉल करके उन्होंने 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस नंबर को पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया, जिससे लोकेशन की जानकारी मिली। बच्चों को दत्त नगर की एक बिल्डिंग में रखा गया था। पुलिस ने वहां पहुंचकर न केवल बच्चों को छुड़ाया, बल्कि भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को भी पकड़ लिया।

घर से संपन्न नहीं हैं दोनों बच्चे

नैतिक के पिता जूस का ठेला लगाते हैं, जबकि सम्राट के पिता ढोलक बजाने का काम करते हैं। नैतिक के चाचा राहुल सोनकर ने कहा कि दोनों बच्चे शाम करीब 6 बजे तिरुपति गार्डन में क्रिकेट खेल रहे थे। जब दादी उन्हें देखने पहुंचीं, तो दोनों वहां नहीं मिले। आरोपी लड़की बच्चों को पक्षी-जानवर दिखाने के बहाने ले गई थी। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि दोनों बच्चों के परिजन 15 लाख की फिरौती दे पाते।

आर्थिक नुकसान के बाद रची साजिश

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कर्ज लेकर शेयर बाजार में पैसा लगाया था। शेयर में नुकसान होने के कारण उन्होंने अपहरण की प्लानिंग की थी। वे दो दिन से बच्चों की रेकी कर रहे थे। दो दिन पहले बगीचे के फ्लैट पर वे एक बच्चे को ले कर गए थे। गार्डन से दोनों बच्चों का अपहरण करने के बाद युवती ने एक कैब बुक की और फिर उन्हें राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक फ्लैट में लेकर गई थी। दोनों बच्चों को अहसास हो चुका था कि उनके साथ कोई घटना हुई है। इसके बाद युवती ने उनके वीडियो लेना शुरू कर दिए। अपहरण होने के बाद युवती ने परिजनों को फिरौती के लिए कॉल किया। इसके बाद परिजनों ने पैसे इकट्ठा करना शुरू कर दिया। रात 12 बजे  एक बच्चे की मां को एक मैसेज आया और कहा कि बस बहुत हो गया, पैसे नहीं दे सकते हो तो दोनों बच्चों को काट कर पटरी पर फेंक देते हैं आकर ले जाओ।

पुलिस की 10 टीमें लगी रहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्जकर 10 विशेष टीमें गठित की और 25 पुलिसकर्मियों को लेकर अलग-अलग टीमें बनाई। पुलिस टीम दत्त नगर स्थित शिवांश अपार्टमेंट पहुंची, जहां एक फ्लैट में दबिश देकर बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को बच्चों और अपहरणकर्ताओं की लोकेशन मिली और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। डेली कॉलेज इंदौर में भाजपा के पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को बधाई। कुछ नेता भोजन की शिकायत जरूर कर रहे हैं, लेकिन आप इस पर ध्यान मत दीजिए-लोगों का काम है कहना। पूरी ताकत से जुटे रहे मंत्री विजयवर्गीय हालांकि यह आयोजन इंदौर की भाजपा इकाई ने किया था और उसके नेता इसका श्रेय भी ले रहे हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इसमें हर जगह उपस्थिति दिख रही है। कार्यक्रम में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी उनमें से अधिकांश विजयवर्गीय समर्थक ही निकले। हालांकि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपनी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उस पर विजयवर्गीय भारी नजर आ रहे। डेली कॉलेज के भरोसे था भोजन इस आयोजन में भोजन को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना था कि दूसरे राज्यों से आए लोगों को मालवी व्यंजन का स्वाद चखाना था। कैलाश विजयवर्गीय तो इस मामले में माहिर हैं। उनकी इच्छा भी होगी। नगर अध्यक्ष भी यही चाहते होंगे कि मेहमान यहां के भोजन की तारीफ करें, लेकिन डेली कॉलेज वालों को तो कुछ कह नहीं सकते ना। मिश्राजी ने भोजन की व्यवस्था डेली कॉलेज वालों के हवाले जो कर दी थी। अब अगर भोजन खराब भी रहा तो इसमें मंत्रीजी या नगर अध्यक्षजी का क्या दोष? भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी भोजन की शिकायत के बाद अब आयोजकों द्वारा कहा जा रहा है कि मेहमानों को भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी। गिफ्ट पैकेट भी दिया। हां, बात तो सही है, भंवरीलाल के गिफ्ट पैकेट बंटे हैं। अब कहने वाले यह कह रहे हैं कि भंवरीलाल अपना पुराना बकाया भी मांग रहा था। अध्यक्षजी कहने वालों की बातों से हतोत्साहित मत होइए। आखिर राजनीतिक आयोजन ऐसे ही थोड़े हो जाते हैं। इतनी बड़ी दुकान का सत्ता पक्ष के आयोजन में कुछ तो सहयोग बनता ही है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया। किसी भी तरीके से मेहमानों को मिठाई तो खिलाई। दिग्विजय सिंह तो ऐसे ही बोलते रहते हैं इस आयोजन को लेकर राजनीतिक पेंच भी जमकर फंसा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर इस आयोजन पर आपत्ति उठाई थी। उनका कहना था कि डेली कॉलेज जैसी शिक्षण संस्था में संघ और भाजपा के लगातार आयोजन कई सवाल खड़े करता है। नगर अध्यक्षजी, आप इस बात को लेकर भी चिन्तित मत होइए। दिग्विजय सिंह तो संघ और भाजपा पर सवाल उठाते ही रहते हैं, उनकी बात पर भला कौन ध्यान दे रहा? केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार है तो कोई भी संस्थान हो, उसका भाजपा के प्रति कुछ तो कर्त्तव्य बनता ही है। इसी बहाने में वहां की राजनीति भी समझ गए डेली कॉलेज में चुनावी माहौल है। तारीखों की घोषणा हो चुकी है। कई गुट आपस में भिड़े हुए हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर शिकायतों व जांचों का सिलसिला चल रहा है। नगर अध्यक्षजी को भी आयोजन के बहाने इस लड़ाई में कूदने का अवसर मिल गया और वे डेली कॉलेज को और करीब से समझ पाए। इसका फायदा निश्चित तौर पर नगर अध्यक्ष को मिलेगा।