राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव की अंतिम सूची जारी, मतदान 12 मई को

Date:

अंतिम सूची में 121 प्रत्याशियों के नाम, इंदौर से 22 प्रत्याशी

इंदौर। एमपी राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव 12 मई को होने वाले हैं। इसके लिए आज यानी बुधवार 22 अप्रैल को चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें पूरे प्रदेश से 121 नाम हैं, जिनमें से इंदौर के 22 प्रत्याशी शामिल हैं।

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर से 22 प्रत्याशी

-इंदौर से कुल 22 वकील इस चुनाव में उम्मीदवार हैं, जिनमें चार महिला वकील भी शामिल हैं।

-स्टेट बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य विवेक सिंह, सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, नरेंद्र कुमार जैन और खिलाड़ी लाल गनगौरे पुनः चुनाव मैदान में हैं।

-इंदौर बार एसोसिएशन के कई बार अध्यक्ष रह चुके सीनियर एडवोकेट सुरेंद्रकुमार वर्मा सहित निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा भी मैदान में हैं।

-इनके अलावा सीपी पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम, प्रीति तिवारी, प्रतिभा वालिया, नूरजहां खान, रेखा बोरवेल, शादाब खान और मोहम्मद शब्बीर खान जैसे नाम शामिल हैं।

राज्य अधिवक्ता परिषद के लिए एक साथ होगा मतदान

-मप्र स्टेट बार काउंसिल का चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन 12 मई को आयोजित किया जाएगा।

-प्रत्याशियों को प्रदेश के 55 जिलों में स्थित 270 बार एसोसिएशनों में जाकर मतदाताओं से संपर्क करना होगा।

-प्रदेश में लगभग 86 हजार अधिवक्ता मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य अधिवक्ता परिषद में 10,537 मतदाता इंदौर में

-राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में इंदौर के 10,537 वकील मतदाता हैं।

-प्रदेश में कुल मतदाता वकीलों की संख्या 86 हजार से ज्यादा है।

-परिषद की कार्यकारिणी में 25 सदस्य होते हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में थे। इस दौरान दमदम में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी। भाजपा के विजय का शंखनाद पीएम मोदी ने कहा बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, पलायन, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों, बेटियों पर अत्याचार से आजादी बहुत जरूरी है। टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचला था पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। पहले चरण के मतदान में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है और दूसरे चरण में इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी का दीया बुझने से पहले फड़फड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी। पीएम ने कहा-वोट से ही क्रांति होगी पीएम मोदी ने कहा कि  गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है और ये क्रांति वोट से होगी। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। टीएमसी नारी विरोधी पार्टी है। सरकार बनते ही केंद्र की योजनाएं पीएम मोदी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद केंद्रीय योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कभी देश के दूसरे हिस्सों से लोग रोजगार के लिए कोलकाता आते थे, लेकिन आज यहां युवाओं का पलायन चुनौती बन गया है। पहले बंगाल खेलों का केंद्र था, लेकिन आज यहां टीएमसी के नेता, विधायक और मंत्री ही खेला खेल रहे हैं। टीएमसी ने बंगाल के औद्योगिक विकास को चौपट कर दिया है।