प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में महिला आरक्षण बिल पर कहा-जो पाप विपक्ष ने किया, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन बिल पर शनिवार रात 8.30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। इसमें उन्होंने विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो पाप विपक्ष ने किया है, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। ये देश के नारी शक्ति के अपराधी हैं। ये देश के संविधान के अपराधी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं सभी माताओं-बहनों से इसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दल हित सबकुछ हो जाता है, तो दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है। इस बार भी यही हुआ है। कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, सपा जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नागरिक शक्ति को भुगतना पड़ा।

संसद में तालियां बजा रही थीं परिवारवादी पार्टियां

कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। मुझे भी यह देखकर बहुत दुख हुआ कि नारी हित का प्रस्ताव गिरा तो कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं। महिलाओं से उनके अधिकार छीनकर ये लोग मेजे थपथपा रहे थे। उन्होंने जो किया वह केवल टेबल पर थाप नहीं थी, वह नारी के आत्म सम्मान पर चोट थी। नारी सब भूल जाती है, अपना अपमान कभी नहीं भूलती। इसलिए संसद में कांग्रेस और उसके व्यवहार की कसक हर नारी के मन में हमेशा रहेगी। देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया था। जिन दलों ने विरोध किया उनसे मैं दो टूक कहूंगा-ये लोग नारी शक्ति को फॉर ग्राटेंड ले रहे हैं वे यह भूल रहे हैं कि 21 वीं सदी की नारी देश की हर घटना पर नजर रख रही है। वह उनकी मंशा भांप रही है और सच्चाई भी भली-भांति जान चुकी है। इसलिए महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी।  इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का अपमान किया है। जनता द्वारा इसकी सजा से वे बच नहीं पाएंगे। साथियों, संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से कुछ छीनने का नहीं था। हर किसी को कुछ न कुछ देने का था।

अपना असली चेहरा सामने ला दिया है

पीएम मोदी ने कहा कि इन दलों ने नारी शक्ति के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है। मुझे लगा कि कांग्रेस अपनी दशकों पुरानी गलती सुधारेगी। अपने पापों का प्रायश्चित करेगी, लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं के पक्ष में रहने का अवसर खो दिया। कांग्रेस परजीवी की तरह क्षेत्रीय दलों की पीठ पर सवार होकर खुद को जिंदा रखे हुए, लेकिन कांग्रेस यह भी नहीं चाहती कि क्षेत्रीय दलों की ताकत बढ़े। इसीलिए कांग्रेस ने इसमें संशोधन न करवाकर अनेक क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक भविष्य को अंधेरे की ओर ढकेला है। विरोध की एक बड़ी वजह इन परिवारवादी पार्टियों का डर है। अगर महिलाएं सशक्त  हो गईं तो इन परिवारवादी पार्टियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

कांग्रेस ने दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी

कांग्रेस ने बांटो और राज करो की नीति विरासत में लेकर आई है। इसीलिए वह दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा देती है। हमने स्पष्ट किया किया था सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में ही बढ़ेंगी। फिर भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसे मानने को तैयार नहीं हुए। यह सभी राज्यों और दलों के लिए अवसर था। यह बिल पास होता तो तमिलनाडु, केरल, यूपी सभी राज्यों की सीटें बढ़तीं। इन दलों ने अपने राज्यों के लोगों को भी धोखा दे दिया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया।  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 184 रन ही बना सकी। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन वह लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी। हेनरिक के 59 रन की पारी काम आई चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने स्थिर बल्लेबाजी के साथ खेल की शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड की बदौलत 5 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाए। दोनों ने 75 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई, तभी ट्रैविस हेड का पहला विकेट गिरा और उसके तुरंत बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। इसके बाद एसआरएच ने कुछ और विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन टीम बेहतर रन रेट बनाए रखने में कामयाब रही। इससे एसआरएच को अच्छा स्कोर बनाने में मदद मिली। सीएसके के एक और गेंदबाज जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (59 रन), अनिकेत वर्मा (2 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (12 रन) के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन एसआरएच के लिए उम्मीद की किरण थे, जो चौके लगा रहे थे, लेकिन अंशुल कंबोज की गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो गए। घरेलू मैदान पर खेलने और बल्लेबाजी के अनुकूल उच्च स्कोर वाली पिच होने के बावजूद एसआरएच 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही। हिंगे का नहीं चला जादू, रेड्डी और मलिंगा काम आए सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 15 रन बनाए, लेकिन दूसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की पहली गेंद पर संजू सैमसन अपना विकेट दे बैठे। हेनरिक ने काम का कैच लिया पर उसी ओवर में एक बार और मौका मिला और गेंद हेनरिक के पास गई पर कैच ड्रॉप हो गया, जो एसआरएच को आगे जाकर काफी भारी पड़ा। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चौको छक्कों की बारिश कर दी। प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी बॉलिंग से रिकॉर्ड बनाया है। वे काफी महंगे साबित हुए, उन्हें अपने पहले ओवर में 14 रन दिए और दूसरे ओवर में 24 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी को मिला दूसरा विकेट और म्हात्रे 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान मलिंगा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए रितुराज गायकवाड़, सरफराज खान और मैट शॉर्ट का विकेट झटका। दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। लक्ष्य का पीछा करते-करते चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट गिर गए, रन और गेंदों के बीच में गैप भी बढ़ गया। 6 विकेट गिरने के बाद भी सीएसके को भरोसा था शिवम दुबे पर, लेकिन वो भी 21 रन बनाकर 16वें ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। यहां से सीएसके का जीतना मुश्किल हो गया। प्रफुल्ल हिंगे ने डाला आखिरी ओवर जहां सीएसके को जीत के लिए चेस करना था। 18 रन और उन्होंने ओवरटन का विकेट ले के मैच पूरा एसआरएच के पक्ष में कर दिया।