पश्चिम बंगाल में टीएमसी पर बरसे यूपी के सीएम योगी, कहा- चार मई के बाद तृणमूल के गुंडों की शुरू होगी सफाई

Date:

कोलकाता। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। वहां उन्हें बाराबनी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित सभा में टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चार मई के बाद तृणमूल के गुंडों की सफाई शुरू हो जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि  मैं आपसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का अड्डा बना दिया हो, वो टीएमसी अब नहीं चाहिए। इन लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है।

यूपी का दिया उदाहरण

सीएम योगी ने कहा कि बहनों और भाइयों आज आप देख रहे होंगे जब उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया की हड्डी और पसली को यूपी का बुलडोजर ठीक करता है। उसकी संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर के गरीबों का आवास बनाती है तो माफिया राज समाप्त हो जाता है। आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है। याद करिए पहले राम जन्मभूमि के लिए हमें आंदोलन करना पड़ता था, राम भक्तों पर गोलियां चलती थी।

मोदी है तो सब मुमकिन है

सीएम योगी ने कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनकर के खड़ा हो गया है, क्या कांग्रेस रोक पाई? क्या समाजवादी पार्टी रोक पाई? क्या टीएमसी रोक पाएगी? इसकी गारंटी केवल और केवल मोदी की ही गारंटी हो सकती है, मोदी है तो मुमकिन है। ये गारंटी केवल बीजेपी दे सकती है, कि दंगा नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा लेकिन गौ माता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related