सीएम को एयरपोर्ट पर जन्मदिन की बधाई दे आए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, बाहर खड़े रह गए सिलावट, शुक्ला और चावड़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। बुधवार 25 मार्च को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का जन्मदिन है। सीएम शाम को इंदौर आकर हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन रवाना हुए। इस दौरान एक रोचक राजनीतिक घटनक्रम घटित हुआ, जिसकी चर्चा भाजपा में जोरों पर है। कहा जा रहा है कि इस बार नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी नेताओं के साथ दांव कर दिया है।

बताया जाता है कि सीएम यादव को उज्जैन में किसी कार्यक्रम में शामिल होना था, जिसके लिए वे पहले ही लेट हो चुके थे। चूंकि साढ़े छह बजने वाले थे और हेलिकॉप्टर के उड़ने की समस्या भी थी, इसीलिए जब वे इंदौर आए तो हवाई पट्‌टी से ही उज्जैन रवाना हो गए। सुमित मिश्रा को यह जानकारी लग गई थी कि सीएम हवाई पट्‌टी से ही रवाना हो जाएंगे। इसके बाद सुमित मिश्रा भाजपा इंदौर के संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां हवाई पट्‌टी पर ही सीएम को गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दे दी।

👉 यह भी पढ़ें:

कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने भी किया स्वागत

सीएम का स्वागत करने एयरपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे। कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल आदि ने भी सीएम यादव को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। सभी अधिकारियों ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी।

बाहर खड़े रह गए सिलावट, शुक्ला और चावड़ा

सीएम का स्वागत करने और जन्मदिन की बधाई देने के लिए मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक गोलू शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा भी पहुंचे, लेकिन वे अंदर नहीं जा पाए। वे बाहर ही सीआईएसएफ के जवानों से बहस करते रहे, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।

गोलू शुक्ला तो उज्जैन चले गए

इसके बाद गोलू शुक्ला एयरपोर्ट से ही सीएम को बधाई देने के लिए उज्जैन रवाना हो गए। मंत्री सिलावट चूंकि आज सुबह ही भोपाल में सीएम को जन्मदिन की बधाई दे चुके थे, इसलिए वे एयरपोर्ट से लौट आए। सिलावट के अलावा विधायक रमेश मेंदोला, सावन सोनकर, सुदर्शन गुप्ता और खुद नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी भोपाल में सीएम को बधाई देकर आए थे।

सिलावट तो ठीक, गोलू के साथ भी खेल

सीएम को बधाई देने पहुंचे नेताओं को एयरपोर्ट से निराश वापस आना पड़ा। इसके बाद कई नेताओं ने नगर अध्यक्ष को लेकर नाराजगी व्यक्त की। इनका कहना है कि जब नगर अध्यक्ष को पता था कि वे एयरपोर्ट से बाहर नहीं आएंगे, तो सबको अंदर बुलवाना था। नेताओं का यह भी कहना है कि कम से कम सिलावट और गोलू शुक्ला को तो अंदर बुलवा लेते। भाजपा नेता ही कह रहे हैं कि सिलावट का तो समझ आ रहा है, लेकिन सुमित मिश्रा ने अपने भाई समान खास मित्र गोलू शुक्ला के साथ भी दांव कर दिया।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।