नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज यानी गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। वे शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता लेने वाले हैं। भाजपा लगातार कह रही है कि बिहार में नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही सरकार चलेगी, जबकि वे अब दिल्ली में ही रहने की बात कह रहे हैं।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने तय कर लिया है. यहां रहेंगे, वहां वाला छोड़ेंगे फिर उसके बाद यही रहेगा। हम उसी (शपथ) के लिए आए हैं, कल सवेरे जा रहे हैं। वहां सब छोड़ देंगे। 20 साल वहां रहे हैं, अब हम यहीं रहेंगे। सीएम बहुत समय तक वहां (बिहार) काम किया। अब वापस यहां (दिल्ली) आ रहा हूं। इतने सालों में बहुत काम किया है वहां (बिहार)… अब यहां काम करूंगा। हमने तय कर लिया है यहीं रहेंगे और वहां वाला (सीएम पद के संबंध में) छोड़ेंगे। बेटे निशांत के बारे में पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बारे में हमारे नेता बताएंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में करीब 20 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत



