मोहन कैबिनेट ने उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ किए मंजूर, भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Date:

भोपाल। मंगलवार 7 अप्रैल को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उज्जैन एयरपोर्ट के लिए 590 करोड़ रुपए मंजूर किए गए. इसके साथ ही  प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफटीआरआई) खोलने को मंजूरी दे दी है।

यह इंस्टीट्यूट प्रदेश में वित्तीय प्रबंधन पर रिसर्च और बजट आकलन समेत अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं के लिए काम करेगा। इसका संचालन शुरुआत में प्रशासन अकादमी से किया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि प्रदेश में अभी अलग-अलग स्थानों पर सात प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं जिनका एकीकरण कर अब भोपाल में एफटीआरआई का संचालन किया जाएगा। यह शोध संस्थान राज्य सरकार के वित्तीय प्रबंधन के मामले में भी अहम भूमिका निभाएगा।

मंदसौर में कातन सिंचाई परियोजना

मंत्री काश्यप ने बताया कि आज हुई कैबिनेट बैठक में मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध से जुड़ी कातन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 3500 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 120 गांवों के 1358 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। योजना पर 88.41 करोड़ रुपए का खर्च आएगा

100 फीसदी मसूर खरीदेगी सरकार

कैबिनेट ने चना और मसूर की खरीदी को भी मंजूरी दी है। अभी चने का भाव 5000 रुपए और मसूर का 5800 रुपए क्विंटल है। सरकार चने के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत खरीदी करेगी और मसूर का 100 फीसदी खरीदी करने का फैसला किया गया है। इसके लिए 3174 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। काश्यप ने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीदी 9 अप्रैल से शुरू होगी और पहले छोटे किसानों को खरीदी के लिए बुलाया जाएगा।

सिंहस्थ तक उज्जैन में एयरपोर्ट की तैयारी

उज्जैन में सिंहस्थ को देखते हुए एयरपोर्ट विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने आज 590 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। यह राशि एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर खर्च की जाएगी। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत यह एयरपोर्ट बनेगा और इसका काम केंद्र सरकार पूरा कराएगी। इस एयरपोर्ट से सिंहस्था में काफी सुविधा हो जाएगी।

8 योजनाएं जारी रखने का फैला

कैबिनेट बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग की 8 योजनाओं को निरंतर जारी रखने को मंजूरी दी जाएगी। इसके लिए 2952 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इसी तरह वन विभाग की वन क्षेत्र योजनाओं के लिए 5215 करोड़ और स्कूल शिक्षा विभाग की अलग -अलग योजनाओं को निरंतर चालू रखने के लिए 4672 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

एससी छात्रों को भी मिलेंगे 10 हजार रुपए

दिल्ली में पढ़ाई के लिए छात्र गृह योजना के तहत अनुसूचित जाति के छात्रों को अब तक 5 हजार रुपए प्रति माह दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार रुपए किया गया है। योजना में अनुसूचित जाति  के पीजी और यूजी के 50-50 छात्रों को ये सुविधा दी जा रही है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को पहले से इस यह लाभ दिया जा रहा है।

अंबेडकर जयंती पर प्रदेश भर में कार्यक्रम

सीएम डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रेल कोप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम 8 अप्रैल से आरंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड जिला मुख्यालय पर होगा। जिला मुख्यालयों सहित सभी विकास खंडों में भी अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित मालवा उत्सव इस वर्ष 6 मई से दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। इस बार का उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला एवं महिला शक्ति को समर्पित होगा। देश भर के लोक कलाकार इस आयोजन में शामिल होंगे।