कोलकाता में ईडी की रेड, मौके पर पहुंचीं ममता बनर्जी ने अमित शाह पर साधा निशाना, कहा-उनकी पार्टी के डॉक्यूमेंट्स जब्त कर रहे हैं अधिकारी

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

कोलकाता। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में आईपीएसी चीफ प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापा मारा। छापे पर ममता बनर्जी भड़क गईं और लाउडन स्ट्रीट स्थित प्रतीक जैन के घर पहुंच गईं। इसके बाद वह साल्टलेक स्थित आईपीएसी के ऑफिस भी पहुंचीं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी के अधिकारी उनकी पार्टी के डॉक्यूमेंट्स जब्त कर रहे हैं। ममता ने कहा कि अगर मैं भी भाजपा की पार्टी ऑफिस में रेड मारूं तो क्या होगा?

उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह से ही प्रतीक जैन के घर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे, जब सर्च चल रही थी, तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक प्रतीक जैन घर पहुंच गईं और उन्होंने भाजपा पर टीएमसी के कागजात लेने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी आईपीएसी चीफ प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट वाले घर गईं। ममता कुछ ही मिनटों में प्रतीक के घर से बाहर गईं. उस समय उनके हाथ में एक हरे रंग की फाइल थी। बाहर आकर उन्होंने मीडिया से कहा कि वे मेरी पार्टी के सारे डॉक्यूमेंट्स जब्त कर रहे थे! मैं उन्हें ले आई।

पार्टी को हाईजैक करने की कोशिश

ममता ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश को कंट्रोल नहीं कर सकते! वह मेरी पार्टी के डॉक्यूमेंट्स जब्त करवा रहा है! मैंने प्रतीक को फोन किया। वे मेरी पार्टी का इंचार्ज हैं। वे सब कुछ ले जा रहे थे, हार्ड डिस्क, फोन। ममता बनर्जी ने कहा कि एक तरफ तो एसआईआर करके वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, करीब 1.5 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं। दूसरी तरफ, ऐसी सर्च के जरिए पार्टी के प्लान को हाईजैक किया जा रहा है। ममता ने कहा कि देखिए, मैं इस फाइल में सब कुछ लेकर आई हूं, क्योंकि प्रतीक मेरी पार्टी के इंचार्ज हैं। मैंने सारी हार्ड डिस्क अरेंज कर ली हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।