👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
0:00 left
ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का हिस्सा, बोले राहुल गांधी
ममता के पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के बयान और . राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से परहेज करने के बावजूद राहुल गाँधी को लगता है कि ममता बनर्जी उनके साथ हैं | राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को छोड़कर कोई भी इंडिया गठबंधन से नहीं गया है. ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और सीटों की शेयरिंग पर हमारी बात हो रही है.

कहा-अगर आप ममता जी के बयान को देखें तो भी पता चलेगा कि वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं. वो हमारे गठबंधन का हिस्सा हैं और हमारे सभी सहयोगी अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं केवल नीतीश कुमार को छोड़कर और आप अनुमान लगा सकते हैं क्या वजह है कि उन्होंने छोड़ा. उन्होंने कहा हम बिहार में चुनाव इंडिया गठबंधन की तरह ही लड़ेंगे तो मुझे नहीं लगता कि ये कहना सही है कि हमारे सहयोगी हमें छोड़ रहे हैं.हम सीटों को लेकर बातचीत कर रहे हैं.



