अखिलेश यादव को देंगे मोहन यादव टक्कर,यूपी में भाजपा का यादव कार्ड

लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने सपा के गढ़ में ही अखिलेश यादव को घेरने का प्लान बनाया है. सपा के यादव वोट बैंक को साधने और अखिलेश को टक्कर देने के लिए यूपी में बीजेपी ने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव पर दांव लगाया है. सीएम मोहन यादव आज 13 फरवरी को आजमगढ़ पहुंचें, जिसे सपा का गढ़ माना जाता है. उन्होंने इस क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली पांच लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी की बैठक ली .





