आखिर भागीरथपुरा की कौन सी ‘स्वच्छता’ को देखकर दिया गया था अवॉर्ड, अफसर तो ‘निकम्मे’ निकले, आप तो ‘पाक-साफ’ हो नेताजी!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा एक के भागीरथपुरा ने इंदौर का नाम पूरे देश में डूबा दिया है। देश के लोग इंदौर को स्वच्छता में लगातार आठ बार नंबर वन आने पर भी शंका जाहिर कर रहे हैं। अब एक नए खुलासे ने लोगों की शंका और बढ़ा दी है। लोग कह रहे हैं कि जिस भागीरथपुरा को महापौर ने स्वच्छता में नंबर वन वार्ड का अवॉर्ड दिया था, उसकी ऐसी हालत कैसे हो गई?

फिलहाल भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। भोपाल से बड़े-बड़े अफसर इस मामले में मातमपूर्सी करने में जुटे हैं। दौरे किए जा रहे हैं। बैठकें हौ रही हैं, योजनाएं बन रही हैं। पूरे प्रदेश में शुद्ध जल अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जो दिन रात गलियों में घूमते हैं, जो जनता के दरवाजे पर जाकर वोट मांगते हैं, उनका कोई दोष नहीं निकला। उन्हें न तो ग्लानी है और न वे खुद को जिम्मेदार मान रहे हैं। सारा दोष अफसरों का है। इसलिए अफसरों पर कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन नेताजी पर हाथ कौन डाले। वे आज भी शान से गले में दुप्पटा डाले घूम रहे हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

क्या कोई बताएगा कैसे सबसे स्वच्छ था भागीरथपुरा

जिस भागीरथपुरा के कारण पूरे देश में इंदौर की साख पर सवाल उठ रहे हैं, आखिर उसे 2023 में सबसे स्वच्छ वार्ड का अवॉर्ड किसने दिया? किसने यह तय किया? बताया जाता है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वहां के पार्षद कम वाघेला को प्रशंसा पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया था। इसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें महापौर भागीरथपुरा को इंदौर का सबसे अच्छा और स्वच्छ वार्ड बताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंच पर पार्षद कमल वाघेला भी मौजूद थे। महापौर ने मंच से भागीरथपुरा के विकास कार्यों की जमकर तारीफ की और अन्य वार्डों के पार्षदों को यहां आकर काम देखने की सलाह दी थी। महापौर ने कहा था कि जिन वार्डों में बस्तियां हैं, उनके पार्षदों को भागीरथपुरा आकर काम देखना चाहिए।

जनता का सवाल-क्या सिर्फ अफसर ही हैं दोषी

आप सबने मिलकर अफसरों पर इस पूरे मामले का ठीकरा फोड़ा। सीएम की बैठक तक में अफसरों की शिकायत की। नगरीय प्रशासन मंत्री से महापौर तक ने अफसरों पर अपनी खीज निकाली। सीएम ने आपके कहने पर अफसरों के ट्रांसफर कर दिए, कुछ को निलंबित भी होना पड़ा। जनता यह पूछ रही है कि उसने आपको वोट दिया। जब भी आपको जरूरत पड़ी, झंडा और बैनर उठाकर आपकी रैलियों में भी आए। आपके पार्षद से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता तक उन बस्तियों में जाते रहे, लोग यह कैसे मान लें कि इस पूरी घटना में आप में से किसी की लापरवाही नहीं है। अफसर सदा से ही आपकी सुनते रहे हैं और राज्य सरकार द्वारा उनको आपकी बात सुनने के लिए ही भेजा जाता है। फिर आप इस घटना के लिए जिम्मेदार क्यों नहीं?

भाजपा के संगठन का नेटवर्क कहां गया?

भाजपा एक कैडर वाली पार्टी है। आरएसएस के कार्यकर्ता भी बस्तियों में दिन-रात सक्रिय रहते हैं। बूथ स्तर पर भी भाजपा काफी मजबूत है। अपने नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का भी दावा है कि उनकी पकड़ बूथ स्तर पर मजबूत है। क्या उनके किसी कार्यकर्ता ने कभी भागीरथपुरा का हाल नहीं बताया। क्या भागीरथपुरा के कार्यकर्ताओं से सिर्फ वोटों का ही गुणा-भाग पूछा जाता था? क्या किसी कार्यकर्ता ने कभी वहां की समस्या नहीं बताई या फिर आपने पूछा नहीं?

संगठन की चुप्पी पर भी उठ रहे सवाल

पूरे देश में भाजपा की सरकार, भाजपा की नगर निगम की बदनामी होने के बाद भी संगठन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री ने बंद कमरे में भले ही डांट दिया हो, लेकिन जनता तक संदेश नहीं पहुंचा। संघ कार्यालय में भले ही कलेक्टर और महापौर को बुला लिया गया हो, लेकिन हुआ क्या? जिस जनता के दम पर भाजपा आज इंदौर की 9 विधानसभा सीटों पर कब्जा कर बैठी है, क्या वह फिर आपके कहने पर ऐसे ही नेताओं को अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी? अरे, अफसरों को हटाने वाले जिम्मेदारों, कुछ एक्शन अपने नेताओं पर भी ले लेते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।