तमिलनाडु: पीएमके का बीजेपी से गठबंधन
तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी को अब एस रामदास की पीएमके (पट्टाली मक्कल काची) का साथ मिला है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
पीएमके ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का ऐलान किया.पार्टी ने कहा है कि वो तमिलनाडु में बीजेपी के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

बताया जा रहा है कि पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारी और कैडर चाहते थे कि उनकी पार्टी का एआईएडीएमके के साथ गठबंधन हो. लेकिन पीएमके संस्थापक एस रामदास और उनके बेटे और पार्टी अध्यक्ष अंबुमणि रामदास की मौजूदगी में हुई बैठक में बीजेपी के साथ गठबंधन करने का फ़ैसला लिया गया. अंबुमणि रामदास देश के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.



