कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी पर गिरिराज सिंह की चुटकी
कन्हैया कुमार की दिल्ली की उत्तर-पूर्वी सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की है. कन्हैया कुमार ने पिछला चुनाव बेगूसराय में गिरिराज सिंह के खिलाफ लड़ा था. इस बार कांग्रेस ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई
- डीसी बोर्ड ने बदल दिया डेली कॉलेज का संविधान, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे ओल्ड डेलियंस, एडीएम पवार करेंगे जांच
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया की उम्मीदवारी पर गिरिराज ने कहा है, कांग्रेस के पास उम्मीदवार की कमी है, चेहरे की कमी है, जितने रिजेक्टेड हैं उन सबको लेकर झुनझुना बजा रहे हैं, जिसको जहां से चाहे लड़ाये, दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो मनोज तिवारी को हरा दे. गायक मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी के सांसद हैं. कन्हैया कुमार इस सीट पर अब मनोज तिवारी को टक्कर देंगे.


