0:00
0:00 left
केजरीवाल को जेल में जान से मारने की साजिश रची जा रही है;आतिशी
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने गुरुवार को ये दावा किया कि जेल में अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची जा रही है शराब नीति केस के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और वे इस समय तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं.केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने जेल प्रशासन पर ये आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए.
आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कुछ घंटे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में ये दावा किया था कि केजरीवाल टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित होने के बावजूद रोजाना आम और मिठाई जैसे हाई शुगर फूड खा रहे हैं. आतिशी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिहाड़ जेल के प्रशासन और प्रवर्तन निदेशालय पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा- 21 मार्च के बाद से अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार बिगड़ रहा है. वह जेल प्रशासन से इंसुलिन देने के लिए कह रहे हैं, लेकिन जेल अधिकारी इंसुलिन देने से मना कर रहे हैं. जेल प्रशासन का अरविंद केजरीवाल जी को इंसुलिन ना देना दिखा रहा है कि केजरीवाल जी को जान से मारने की साजिश रची जा रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो
- नोएडा में साजिश का पर्दाफाश: युवाओं को भटकाकर स्लीपर सेल बनाने की कोशिश उजागर
- पहचान छिपाने की साजिश: आतंकियों के सैकड़ों नामों से जांच एजेंसियां परेशान
- बड़ी साजिश नाकाम: दिल्ली-मुंबई में खिलौना बम हमले की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
- असम चुनाव में बड़ा आरोप: हिमंता बिस्वा सरमा बोले—विदेशी सोशल मीडिया के जरिए साजिश की कोशिश
- यूपी एटीएस का बड़ा एक्शन: ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर देश में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, 4 गिरफ्तार



