ईडी; राज कुंद्रा की क़रीब 97 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत कारोबारी राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है. ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति में जुहू में राज कुंद्रा की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के नाम फ्लैट शामिल है.



