0:00
0:00 left
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हराया
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़ककर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों में चार जीत और चार हार हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया, एक अन्य मैच में लखनऊ ने हैदराबाद पर दर्ज की जीत
- आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया, समीर रिजवी की जोरदार पारी
- आईपीएल 2025 में दिखेगा धोनी का जलवा, पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स
- सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 10 विकेट से हराया
- लखनऊ सुपरजाइंट्स चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात
- चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया




