पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने महिला कर्मचारी के लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों को किया खारिज
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया है. अंग्रेज़ी अखबार द हिंदू में छपी खबर के अनुसार, कोलकाता में राजभवन की एक महिला कर्मचारी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका यौन उत्पीड़न किया. महिला ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज की है.
👉 यह भी पढ़ें:
- उत्तर 24 परगना में अमोनिया गैस लीक: बर्फ कारखाने से 25 ग्रामीण बीमार, सड़क पर उतरे लोग
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
द हिंदू अखबार की रिपोर्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजभवन में रात रुकने के लिए पहुंचे थे और उससे कुछ घंटे पहले ही यह घटनाक्रम सामने आया.
यौन उत्पीड़न के आरोप पर राज्यपाल बोस ने कहा कि वो ‘ऐसे बनाए जा रहे नैरेटिव से घबराएंगे नहीं. राज्यपाल ने बयान जारी कर कहा- “सत्य की जीत होगी. मैं इस तरह से बनाए जा रहे नैरेटिव से डरने वाला नहीं हूं. अगर कोई मुझे बदनाम करके कुछ चुनावी फायदा चाहता है तो भगवान उनका भला करे. लेकिन वे बंगाल में भ्रष्टाचार और हिंसा के ख़िलाफ़ मेरी लड़ाई को नहीं रोक सकते. ”



