सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल से संन्यास का एलान किया
भारतीय फ़ुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फ़ुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया है.सुनील छेत्री 6 जून को कुवैत के ख़िलाफ़ भारत के लिए अपना आख़िरी मैच खेलेंगे.सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए सुनील छेत्री ने संन्यास की जानकारी दी.सुनील छेत्री ने कहा, ”मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता हूं जब पहली बार मुझे देश के लिए खेलने का मौक़ा मिला.”’मैच से पहले नेशनल टीम के कोच सुकी सर मेरे पास आए और कहा कि तुम अपना सफ़र शुरू करने जा रहे हो. मैं उस अहसास को नहीं भूल सकता हूं.



