0:00
0:00 left
केजरीवाल के इशारे पर ही स्वाति मालीवाल की पिटाई हुई;मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा, देखिए हमारे को यह फर्क नहीं पड़ता है कि किसके साथ हुआ है. एक महिला के साथ ये घटना हुई है. इस देश में बीजेपी का यह संस्कार है कि हम किसी भी बहन बेटी के साथ, किसी भी स्तर पर अत्याचार होते हुए देख नहीं सकते
मनोज तिवारी ने कहा, आश्चर्य इस बात का है कि जिसने पिटाई की है, उसके पक्ष में अरविंद केजरीवाल खड़े हैं. इसका दूसरा पक्ष हमें लगता है कि ये पिटाई अरविंद केजरीवाल के इशारे पर ही हुई है. ये विभव को बचाने की जद्दोजहद हो रही है. ये अरविंद केजरीवाल ने पिटवाया है, नहीं तो आपके-हमारे साथ रहने वाला कोई व्यक्ति ऐसी घटना कर दे, तो हम तुरंत उससे छुटकारा पा लेंगे.उन्होंने कहा, मैं हैरान हूं. एक पंक्ति हमारे देश में चलती है कि विनाश काले, विपरीत बुद्धि. शायद अरविंद के साथ वही हुआ है. अभी पदयात्रा से मैं आ रहा हूं, सब जगह से यही आ रहा है.वहीं, आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल के आरोपों को खारिज किया है. पार्टी का कहना है कि स्वाति मालीवाल हंगामा करने के मक़सद से ही सीएम हाउस आईं थीं.
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी
- आप छोड़ने के बाद स्वाति मालीवाल ने कहा-अगर कोई गद्दार है, तो वह अरविंद केजरीवाल
- मनोज तिवारी के मुंबई आवास में चोरी: पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- हर झूठ के लिए कोर्ट जाऊंगी;स्वाति मालीवाल
- स्वाति मालीवाल मारपीट मामला; SIT करेगी जांच
- स्वाति मालीवाल का आरोप- ‘सीसीटीवी फ़ुटेज ग़ायब हैं, साज़िश की हद है’



