0:00
0:00 left
नीतीश ने पीएम से कहा- हम पूरा आपके साथ रहेंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के गठन में देरी नहीं सुहा रही है। उन्होंने एनडीए के प्रति आस्था जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से “कल करे सो आज कर” की तर्ज पर जल्द से जल्द शपथ ग्रहण कर काम संभालने की अपील की है। इंडी एलायंस की ओर से जदयू पर डोरे डाले जाने की खबरों के कारण उठ रही अफवाहों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वही बातें दोहराई हैं, जो लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह प्रधानमंत्री के साथ मंच शेयर करते हुए कह रहे थे। उन्होंने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि अब वह कहीं नहीं जाएंगे, देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ”बहुत अच्छा हुआ, हम जितने साथ हैं, बहुत अच्छा है। हम मिलकर चलेंगे, हम पूरा आपके साथ रहेंगे। आप पूरे देश को लेकर आगे बढ़ेंगे, यही हम लोगों को कहना है। मेरा आग्रह यही है कि जल्दी से जल्दी आपका काम शुरू हो जाए, शपथ ग्रहण हो जाए। आप इतवार को करने वाले हैं। हम तो चाहते थे कि आज ही हो जाता तो अच्छा था। जितना तेजी से काम हो जाएगा तो अच्छा है। सब बहुत अच्छा होगा। पूरे देश में इसका बहुत ज्यादा फायदा होगा। इधर-उधर कोई करना चाहे तो उसे कोई लाभ नहीं है। इसलिए आपका अभिनंदन करता हूं। सब लोग इतना खुश हैं। आपके नेतृत्व में सब लोग काम करेंगे। हम लोग सब इनके साथ रहेंगे, एक साथ होकर, जो भी करेंगे, इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे।’
👉 यह भी पढ़ें:
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
- बिहार राजनीति पर बड़ा संकेत: नीतीश के नेतृत्व में ही होंगे सभी फैसले — भाजपा का स्पष्ट संदेश
- सीमा पर बड़ा बवाल: एंट्री टैक्स के विरोध में हरियाणा-हिमाचल रास्ता पूरी तरह बंद
- ट्रंप का बड़ा दावा: “ईरान पूरी तरह खत्म”,
- ममता बनर्जी का पीएम पर वार: प्रधानमंत्री बाढ़ जैसी त्रासदी पर राजनीति कर रहे



