जी-7 समिट में जाएंगे मोदी ; जस्टिन ट्रूडो से होगा सामना
.प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली में हो रहे जी-7 सम्मेलन में शिरकत करेंगे. भारत जी-7 का सदस्य नहीं है लेकिन वो पांचवीं बार आमंत्रित सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की यहां मुलाक़ात हो सकती हैकनाडा के प्रधानंमत्री से पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में पूछने पर भारतीय अधिकारियों ने कहा कि भारत को इस बात पर आपत्ति है कि कनाडा में उसके ख़िलाफ़ हिंसा और चरमपंथ की वकालत करने वालों को राजनीतिक जमीन दी जा रही है.



