आखिर यूपी में भाजपा को क्यों हुआ नुकसान, समीक्षा में सामने आए पांच कारण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यूपी में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद शिकस्त की वजहों की तलाश हो रही है। यूपी के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इसी सिलसिले में 22 जून को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें ये बताया गया कि आखिर किन कारणों से बीजेपी की यूपी में इतनी बुरी दशा हुई है।

भूपेंद्र चौधरी ने नड्डा को यूपी के हालातों की जानकारी दी है। महंत राजू दास के साथ अयोध्या में बीजेपी की समीक्षा बैठक के दौरान दो मंत्रियों की मौजूदगी में डीएम के साथ हुई झड़प की जानकारी भी दी गई। दरअसल, बीजेपी को अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली हार को पचाना भी मुश्किल हो रहा है। राम मंदिर निर्माण के बाद यहां से बीजेपी जीत का दम भर रही थी। हालांकि, चुनाव नतीजों में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद को यहां से जीत मिली है।

हार के प्रमुख पांच कारण

-लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों की मनमानी

-चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होना

-संविदा पर की जा रही भर्तियों और उनमें आरक्षण नहीं होने के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच असंतोष पनपना

-बीजेपी नेताओं के जरिए संविधान बदलने की बात कहना

-मतदाता सूची से काफी संख्या में नाम कटना

80 में से मात्र 33 सीटें ही मिलीं

देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य यूपी में बीजेपी को 80 में से 33 सीटों पर जीत मिली है, अगर 2019 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से इसकी तुलना की जाए तो ये सीटें लगभग आधी हैं। 2019 में बीजेपी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल उसके सहयोगियों अपना दल और आरएलडी को क्रमशः एक और दो सीटों पर जीत मिली। इस तरह एनडीए के खाते में 80 में से 36 सीटें आईं।

इंडिया गठबंधन को 43 सीटें

उधर इंडिया गठबंधन ने यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 43 सीटों पर जीत हासिल की है। यूपी में इंडिया गठबंधन की तीन पार्टियां चुनाव लड़ रही थीं, जिसमें समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस शामिल थीं। समाजवादी पार्टी को 36 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं। टीएमसी एक सीट पर चुनाव लड़ रही थी, लेकिन उसे जीत हासिल नहीं हुई। इस तरह इंडिया गठबंधन को कुल मिलाकर 43 सीटों

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।