0:00
0:00 left
पेपर लीक;घोटालों के डैमेज कंट्रोल के लिए लागू किया गया कानून-जयराम
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 को भारत की राष्ट्रपति ने 13 फ़रवरी 2024 को मंज़ूरी दी थी.आख़िरकार, राष्ट्र को बताया गया कि यह क़ानून शुक्रवार से लागू हो चुका है.स्पष्ट है कि ये नीट, यूजीसी-नेट, सीएसआईआर-यूजीसी-नेट और दूसरे घोटालों के डैमेज कंट्रोल के लिए लागू किया गया है.
उन्होंने कहा, इस कानून की ज़रूरत थी. लेकिन यह कानून पेपर लीक होने के बाद उनसे निपटता है. सबसे महत्वपूर्ण वो क़ानून, सिस्टम और प्रक्रिया है जो सबसे पहले यह सुनिश्चित करे कि पेपर लीक नहीं हो.शुक्रवार को कार्मिक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इस क़ानून को देश में लागू कर दिया.नए क़ानून के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल की जेल और 1 करोड़ रुपए के जुर्माना का प्रावधान है.
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए
- NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर
- NEET Paper Leak मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अब गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा
- Paper Leak पर जागी सरकार, अब बिल लाने की तैयारी, 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का हो सकता है जुर्माना
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
- Paper Leak Controversy: पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका का पलटवार, बोले- ‘मरहम नहीं, चोट की वजह का इलाज जरूरी’



