भाजपा और संघ पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना, हिंदू सम्मेलनों का जिक्र कर कहा-हम से ही चंदा लेकर हमें ही खिला रहे भंडारा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा और संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो जारी कर संघ द्वारा कराए जा रहे हिंदू सम्मेलनों पर तंज कसते हुए कहा कि हम से ही चंदा लेकर हमें ही भंडारा खिला रहे हैं। यह कौन सी बात हुई।

दिग्विजय सिंह कहा कि भाजपा हिंदू धर्म के साथ नहीं हैं हिंदुत्व के साथ है। हिंदुत्व धर्म नहीं हैं ये पहचान है, उन्होंने जो कहा है लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। जगहजगह हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं। हम से ही चंदा ले रहे हैं और हमको ही भंडारा खिला रहे हैं। ये कौन सा धर्म है। दिग्विजय सिंह ने कहाभाजपा और आरएसएस इनका धर्म से कोई लेनादेना नहीं है। ये केवल लोगों को डराते हैं हिंदुओं एक हो जाओ, हिंदू धर्म खतरे में हैं और ओवैसी कहते हैं मुसलमानों एक हो जाओ हिंदुओं से खतरा है। दोनों मिलकर खेल खेलते हैं। हिंदुओं को खतरा है मुसलमानों को खतरा है।

👉 यह भी पढ़ें:

सावरकर और जिन्ना ने कराया बंटवारा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आपस की लड़ाई के कारण देश को खतरा है। इस बात को समझो देश को बचाओ। सावरकर जी ने और मुहम्म्द अली जिन्ना जी ने देश का बंटवारा करा दिया एक बार। अब देश का बंटवारा नहीं, यहां मोहल्लों का बंटवारा हो रहा है। शहरों में बंटवारा हो रहा है। कई जगह ऐसी हो गई हैं कि मुसलमानों ने अपना मोहल्ला बना लिया हिन्दुओं ने अपना मोहल्ला बना लिया। ये बंटवारा क्यों हो रहा है?

हिंदू शब्द को फारसी बताया

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू शब्द कहां से आया है ये वैदिक शब्द नहीं हैं। ये फारसी शब्द है। जब फारसी भाषा यहां आई तो फारसी लोग को कहते हैं तो सिंधू नदी के इस पार जो लोग रहते थे वो लोग हिंदू कहलाने लगे। इसलिए मोहन भागवत ठीक कहते हैं हिंदूमुसलमान, हिंदूईसाई, हिंदूसिख। बात वही है कि हिंदू धर्म नहीं है, ये एक भौगोलिक शब्द है।

जिसका अंत नहीं वही सनातन

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन का मतलब क्या होता है जिसका कोई अंत नहीं वो सनातन है। सनातन धर्म में हजारों वर्ष से इस बारे में विवाद हुआ चर्चा हुई उसका निचोड़ सनानत धर्म में यही है अद्वैत वेदांत। इसमें आदि शंकराचार्य ने दो हजार साल पहले हमारे चार मठ स्थापित किए। इसका मतलब ये है कि नर ही नारायण है मुझे कहीं जाने की जरूरत नहीं हैं। यहां हृदय में नारायण है इन्हें सनातन की परिभाषा कौन समझाए?

मणिकर्णिका घाट तोड़ने पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने कहा कहा कि ये हिंदुत्व के साथी हैं सनातन धर्म के साथी नहीं हैं। ये हमारी आस्था का प्रश्न है कि हमारी अस्थियां मणिकर्णिका घाट पर गंगा जी में प्रवाहित हों तो मोक्ष मिलेगा। उस मणिकर्णिका घाट को तोड़ दिया।हमारे लिए तो ये और दुख की बात है कि मां अहिल्या जिन्होंने सनातन धर्म के लिए हर तरह से काम किया। काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। उनकी प्रतिमा तोड़ दी और उनका महल तोड़ दिया। ये क्या हमारा सनातन धर्म है? ये नरेन्द्र मोदी और मोहन भागवत से प्रश्न करता हूं कि आप जो काम कर रहे हैं वो सनातन धर्म के विरोध में काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।