👉 यह भी पढ़ें:
- गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Kerala Rain Alert: केरल में भारी बारिश का खतरा, कई इलाकों में अलर्ट; IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता
- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अलकनंदा खतरे के निशान के ऊपर; प्रशासन अलर्ट
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- मानसून 2026 पर बड़ा अपडेट: देश में बारिश सामान्य से कम, अब आगे कैसा रहेगा मौसम?
0:00 left
मुंबई ;भारी बारिश, कई इलाके डूबे, लोकल ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश की वजह से कई इलाक़े पानी में डूब गए. इससे शहर की लाइफ़-लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के संचालन में भी बाधा आ रही है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हालात का जायज़ा लेने के लिए उच्च-स्तरीय बैठक की है.
भारतीय मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.
मुंबई में कई रेलवे स्टेशनों और ट्रैक पर पानी भर गया है. ट्रैफ़िक पुलिस, पानी से घिरे यात्रियों को बचाने में मदद कर रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने जानकारी दी है कि मुंबई में रविवार रात एक बजे से अगली सुबह सात बजे तक छह घंटे में अलग-अलग जगहों पर 300 मिमी. से अधिक बारिश दर्ज की गई.
कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण पानी भर गया और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं.
छात्रों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए, मुंबई के सभी बीएमसी, सरकारी, निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.
मध्य रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक़ मुंबई डिवीज़न के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर जलभराव के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राम करण यादव ने समाचार एजेसी एनएनआई सेकहा, “रात से ही भारी बारिश हो रही है. 6 घंटे में 300 मिमी से अधिक बारिश हुई है.”



