अंतरराष्ट्रीय ऑर्गेन ट्रांसप्लांट रैकेट में डॉक्टर समेत सात लोग गिरफ़्तार
दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने एक इंटरनेशनल आर्गेन ट्रांसप्लांट रैकेट संबंध में एक डॉक्टर समेत सात लोगों को गिरफ़्तार किया है.डीसीपी क्राइम ब्रांच, अमित गोयल ने मंगलवार को बताया, “अंतरराष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण रैकेट का मास्टरमाइंड एक बांग्लादेशी था. डोनर और रिसीवर दोनों ही बांग्लादेश से थे. हमने रसेल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.



