0:00
0:00 left
सोनीपत में कथित मुठभेड़ में तीन की मौत;दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ़ ने एक कथित मुठभेड़ में सोनीपत में तीन लोगों को मारने का दावा किया है.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का दावा है कि इस मुठभेड़ में आशीष लालू, विक्की छोटा और सन्नी गुज्जर नाम के तीन शख़्स की मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक़ इन तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं.दिल्ली पुलिस के बयान के मुताबिक़ इनमें वो शूटर भी शामिल हैं जिनपर क़रीब एक महीने पहले पश्चिमी दिल्ली में हुई एक हत्या में शामिल होने का आरोप था.
पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक रेस्टोरेंट में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मारे गए तीनों लोग हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे. यह मुठभेड़ सोनीपत के खरखौदा इलाक़े में हुई है.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक़ वो दिल्ली एनसीआर में गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए हिमांशु भाऊ और उसके सहयोगियों पर लगातार काम कर रही है.पुलिस के मुताबिक़ बर्गर किंग गोलीबारी के बाद घटना के शूटरों आशीष लालू और विक्की की जानकारी पाने के लिए उनकी टीम तीन सप्ताह से अधिक समय से काम कर रही थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
- NEET 2026 Protest: संसद मार्च में ‘बाहरी भीड़’ पर उठे सवाल, Zomato डिलीवरी बॉय से ट्रक ड्राइवर तक पहुंचे प्रदर्शन में; CCTV और ड्रोन फुटेज से होगी जांच
- Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में बढ़ा तनाव, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से तड़के पुलिस ने उठाया, अस्पताल ले जाने पर CJP का बड़ा दावा; छात्रों पर लाठीचार्ज का भी आरोप
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार



