👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
0:00 left
नई दिल्ली। शुक्रवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने किसानों को एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर जमकर तकरार किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जब अपनी बात रख रहे थे, तभी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने हंगामा किया और सदन की कार्यवाही बाधित की। प्रश्नकाल के दौरान हंगामा तब शुरू हुआ, जब चौहान ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली को मजबूत करने पर विचार कर रही समिति के बारे में बात की। लेकिन फसलों के समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी के बारे में बात करते हुए रुक गए।
कृषि मंत्री की टिप्पणी के बाद रणदीप सुरजेवाला और जयराम रमेश सहित कांग्रेस सांसदों ने यह कहते हुए विरोध किया कि चौहान का जवाब अधूरा है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की और कहा कि मंत्री ने विस्तार से जवाब दिया है और अगर सदस्य संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें जवाब मांगने के लिए उपलब्ध रास्ते का उपयोग करना चाहिए।
समिति की रिपोर्ट आने के बाद होगा विचार
सवालों के जवाब में चौहान ने कहा कि सरकार ने एमएसपी पर एक समिति का गठन किया है और रिपोर्ट पेश होने के बाद सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा करने जैसा है। चौहान ने कहा, प्रधानमंत्री से बड़ा कोई किसान हितैषी नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएसपी प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर सुझाव देने के लिए समिति बनाई गई है। इसके अलावा, समिति को कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को अधिक स्वायत्ता देने की व्यवहारिकता और इसे और अधिक वैज्ञानिक बनाने के तरीकों की जांच करने को कहा गया है।
सरकार ने एमएसपी दरों में वृद्धि की
शिवराज ने कहा कि किसानों को उचित मूल्य देने के लिए एमएसपी दरों में नियमित रूप से वृद्धि की गई है। किसानों को उचित एमएसपी देने के लिए सरकार की छह सूत्रीय रणनीति है। इसमें कृषि उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन की लागत कम करना, उपज का उचित मूल्य देना, प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान की भरपाई करना, कृषि का विविधीकरण और जैविक खेती शामिल है।
कांग्रेस ने कहा-जलेबी बना रहे थे मंत्री
वहीं, कांग्रेस ने दावा किया कि कृषि मंत्री चौहान ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया। पार्टी ने उनक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री ने जो कुछ भी किया वह जलेबी बनाने जैसा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, राज्यसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री से सीधा सवाल पूछा गया था कि क्या सरकार एमएसपी पर कानूनी गारंटी देगी, जैसा कि किसान संगठन मांग कर रहे हैं।



