धार की भोजशाला में मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा शुरू, केसरिया पताकाओं और फूलों से सजा परिसर, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

धार। बसंत पंचमी पर्व पर भोजशाला में शुक्रवार से पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। सुबह 7 बजे से ही परिसर में पूजा और आराधना के स्वर गूंजने लगे और हवन कुंड में पहली आहुति दी गई भोजशाला परिसर को केसरिया पताकाओं से सजाया गया है। गर्भगृह सहित पूरे परिसर में साढ़े पांच क्विंटल फूलों से विशेष सजावट की गई है।

हवन कुंड के समीप वेदारंभ संस्कार की भी शुरुआत हो गई है, जहां बच्चों को संस्कारों की जानकारी देते हुए वेदारंभ कराया जा रहा है। सूर्योदय के साथ ही मां वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा एवं समिति पदाधिकारियों ने मां वाग्देवी का स्वरूप विराजित कर आरती व स्तुति की। इसके बाद हवन कुंड में आहुति देकर अखंड पूजा का शुभारंभ किया गया।

👉 यह भी पढ़ें:

एक दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

गुरुवार को अखंड पूजा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट के आदेश के बाद पूजा और नमाज को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। 23 जनवरी को हिंदू समाज भोजशाला में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान कर सकेगा, वहीं मुस्लिम समाज भी निर्धारित व्यवस्था के तहत नमाज अदा करेगा। जुमे की नमाज में वही लोग शामिल होंगे, जिनके नाम प्रशासन से हुई बातचीत में तय किए गए हैं।

naidunia_image

चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

भोजशाला में सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इलाके में चप्पे–चप्पे पर पुलिसबल तैनात है। यहां पहुंच रहे दर्शनार्थियों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। प्रवेश द्वार पर समिति द्वारा एक बड़ा घंटा लगवाया गया है। वहीं दोपहर में परिसर में एक बजे से तीन बजे तक मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट है कि दोनों समुदाय के आयोजन पृथक–पृथक स्थान पर होंगे। इसके लिए शासन ने विशेष सुरक्षा रणनीति बनाई है। भोजशाला और आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्य प्रवेश मार्ग पर जिगजैग बैरिकेडिंग की गई है। आने और जाने के लिए अलग–अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। करीब 8 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।