👉 यह भी पढ़ें:
- Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल
- राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में सियासी घमासान, KP कॉलेज मैदान का आवंटन रद्द; कांग्रेस बोली- ‘सड़क पर भी करेंगे कार्यक्रम’
- Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार
- Pralhad Joshi : विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार के नए शिक्षा मंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने किया हमला तो गरमाई सियासत
- Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार 2 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक दावा कर सनसनी फैला दी है। शुक्रवार तड़के की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ईडी के अंदरूनी सूत्रों ने मुझे बताया है कि छापेमारी की तैयारी हो रही है। मैं ईडी का खुली बांहों से इंतजार कर रहा हूं। चाय और बिस्कुट मैं खिलाऊंगा। राहुल ने अपनी इस पोस्ट में प्रवर्तन निदेशालय के आधिकारिक एक्स हैंडल को टैग भी किया है।
दरअसल, राहुल गांधी की तरफ से ये दावा ऐसे समय पर किया गया है, जब उन्होंने 29 जुलाई को लोकसभा में बजट पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि देश के किसान, मजदूर और नौजवान डरे हुए हैं। राहुल ने कमल के निशान को हर जगह दिखाने के लिए पीएम मोदी की आलोचना की और दावा किया कि 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह‘ रचा गया है।
राहुल ने कहा था कि कुरुक्षेत्र में हजारों साल पहले छह लोगों ने अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर मारा था। मैंने थोड़ी रिसर्च की और मुझे पता चला कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह के तौर पर जाना जाता है, जिसका मतलब कमल के आकार से है। चक्रव्यूह कमल के आकार का होता है। 21वीं सदी में भी एक नया चक्रव्यूह बनाया गया है, जो बिल्कुल कमल की तरह ही है।
केंद्र सरकार के चक्रव्यूह में भी छह लोग
कांग्रेस नेता ने कहा था कि प्रधानमंत्री इसका निशान अपनी छाती पर लगाते हैं। जो अभिमन्यु के साथ किया गया था, आज वो भारत के लोगों के साथ किया जा रहा है। युवाओं, किसानों, महिलाओं, छोटे और मध्यम व्यापारियों के साथ किया जा रहा है। अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। आज भी केंद्र सरकार में चक्रव्यूह के भीतर छह लोग हैं। आज भी छह लोग भारत को कंट्रोल करते हैं। ये लोग हैं– नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी।



