0:00
0:00 left
नीट यूजी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का शिक्षा मंत्री ने किया स्वागत
मेडिकल कॉलेज में दाख़िले के लिए नीट यूजी प्रवेश परीक्षा के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि परीक्षा दोबारा कराने की कोई ज़रूरत नहीं है.सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वागत किया है. इस संबंध में सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “सत्य के सूर्य को झूठ का बादल कुछ समय के लिए छिपा सकता है, पर सत्य की सदा ही जीत होती है.

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा है, “सुप्रीम कोर्ट का ये मानना कि नीट यूजी परीक्षा की शुचिता भंग नहीं हुई है और दोबारा परीक्षा की मांग को ख़ारिज़ करना सरकार के पक्ष में है.”
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार चूक-रहित, पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसे सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की समिति की सिफ़ारिशें जल्द लागू की जाएंगी.
उन्होंने कहा, हम न्याय करने के लिए और लाखों छात्रों के हितों की सुरक्षा करने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं. हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अक्षरश: लागू करेंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं
- धर्मेंद्र प्रधान के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, बोले- पीएम मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान, PM मोदी से भी जल्द फैसले की अपील



