भारत और श्रीलंका पहला वनडे; टाई हुआ मैच
कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला एक दिवसीय मुक़ाबला टाई हो गया है.श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आठ विकेट खोकर 230 रन बनाए थे. भारतीय टीम 13 गेंदें शेष रहते इस स्कोर को पार नहीं कर सकी और आल आउट हो गई श्रीलंका से मिले 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत का पहला विकेट शुभमन गिल का 12वें ओवर में गिरा, तब टीम का स्कोर 75 रन था.लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर जल्द ही आउट हो गए. विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन हसरंगा की गेंद पर 24 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए.



