नई दिल्ली। बीएसएनल अपनी सुविधाओं में विस्तार करता जा रहा है। इसके तहत अब कंपनी ने 4जी और 5 जी रेडी सिम कार्ड देने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स को ओवर–द–एयर (ओटीए) और यूनिवर्सल सिम (यूएसआईएम) कार्ड जारी किए जाएंगे। इसे कहीं भी एक्टिवेट कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा लोगों को अपना मोबाइल नंबर चुनने की सुविधा भी दी जाएगी।
सरकारी कंपनी ने शनिवार 10 अगस्त को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 4जी और 5जी सर्विस के रोलआउट के बाद यूजर्स को बिना भौगोलिक रिस्ट्रिक्शन के अपने मोबाइल नंबर को चुनने का मौका मिलेगा। साथ ही सिम बदलने में भी मदद मिलेगी। इस सिम को बीएसएनएल ने पायरो होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर बनाया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बीएसएनल लेकर आया नया प्लान, हर माह 5000 जीबी डेटा, दूसरी कंपनियों को मात देनी की तैयारी
- अगले साल से बीएसएनल को नहीं कोसेंगे आप, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा, 4जी तो चालू होगा ही, 5जी का नेटवर्क भी हो रहा तैयार
- अब बीएसएनएल की सिम पर चलेगा फास्ट इंटरनेट, सेटिंग्स में जाकर करना होगा ये बदलाव
- साल अंत तक पूरे देश में बीएसएनएल देगी 4जी सर्विस, अगले साल 5जी लांच करने की है तैयारी
उल्लेखनीय है कि अन्य मोबाइल कंपनियों द्वारा दर बढ़ाने के बाद से ही लोग बीएसएनएल की तरफ झुके हैं। पिछले महीनों में काफी संख्या में लोगों ने दूसरी कंपनियों से बीएसएनल में पोर्ट कराया है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बीएसएनल के 5जी नेटवर्क का निरीक्षण किया था और इस दौरान उन्होंने इससे बात भी की थी।



