हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर, बाजार खुलते ही गिरे अडानी ग्रुप के शेयर, 17 परसेंट तक नुकसान का अनुमान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। हिंडनबर्ग रिसर्च की नई रिपोर्ट का असर सोमवार को शेयर मार्केट में दिखा। बाजार खुलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अनुमान लगाया जा रहा है शुरुआत में ही अडानी ग्रुप के शेयर लगभग 17 परसेंट नुकसान में आ गए।

बताया जाता है कि सुबह बाजार खुलते ही अडानी समूह के सारे शेयर लुढ़क गए। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस ने तो बीएसई पर करीब 17 फीसदी के नुकसान के साथ शुरुआत की। बाद में कारोबार बढ़ते ही उसने शानदार रिकवरी दिखाई, लेकिन उसके बाद भी शेयर लाल निशान में ही रहा। सुबह यह शेयर बीएसई पर 2.59 फीसदी के नुकसान के साथ 1,075.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडानी ग्रुप के सारे शेयर लाल निशान पर

सुबह अडानी टोटल गैस सबसे ज्यादा नुकसान में था। अडानी पावर और अडानी विल्मर के शेयर 3-3 परसेंट से ज्यादा नीचे थे। फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज 2 परसेंट से ज्यादा के नुकसान में था। अडानी ग्रीन एनर्जी लगभग ढाई परसेंट नीचे चल रहा था। इससे पहले हिंडनबर्ग ने जब जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की थी, तब भी भारी नुकसान हुआ था। करीब एक महीने बाद तक अडानी ग्रुप के शेयरों की हालत खराब रही थी। बताया जाता है कि उस समय इस ग्रुप के शेयरों में 80 फीसदी से ज्यादा तक की गिरावट आई थी। इसके कारण मार्केट कैप में 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा था।

स्टॉक मार्केट को भी हुआ नुकसान

भारतीय स्टॉक मार्केट की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 375.79 अंक या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 79,330.12 अंक पर खुला है, जबकि एनएसई का निफ्टी 47.45 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 24,320 अंक पर खुला है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।