0:00
0:00 left
पीएम मोदी की माफी राजनीतिक ;अपमान की भरपाई नहीं; राउत
शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले में प्रधानमंत्री की माफी पर शिव सेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने उनपर चौतरफा हमला किया उन्होंने पीएम मोदी की माफी को ना सिर्फ राजनीतिक बताया बल्कि उन्हें माफी पाने योग्य भी नहीं माना उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ऐसा सोचते हैं कि हम माफी मांग कर छूट जाएंगे. लेकिन इससे छत्रपति शिवाजी का जो अपमान हुआ है क्या उसकी भरपाई हो जाएगी.
संजय राउत ने कहा, अगर प्रधानमंत्री जी को सच्चे दिल से माफी मांगनी होती तो पुलवामा में हमारे जो जवान शहीद हुए थे, एक साथ 40 जवान मारे गए थे उस समय देश से माफी मांगनी चाहिए थी. वे जवान आपकी लापरवाही से मारे गए थे.
राउत ने कहा कि कश्मीर में आज भी हमले हो रहे हैं. कश्मीरी पंडित आज भी अपने घरों को नहीं लौट पाए हैं. प्रधानमंत्री को इस पर भी माफी मांगनी चाहिए.
उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने देश से इतना झूठ बोला है उस पर उनको रोज माफी मांगनी पड़ जाएगी. लेकिन वे माफी नहीं पाएंगे. छत्रपति शिवाजी महाराज के मामले में महाराष्ट्र किसी को माफ नहीं करता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



