0:00
0:00 left
समलैंगिकता को अपराध बताने वाले एमबीबीएस सिलेबस की गाइडलाइन ली गई वापस
मेडिकल शिक्षा और प्रैक्टिस की निगरानी करने वाली संस्था नेशनल मेडिकल कमिशन ने कॉम्पिटेंसी बेस्ड मेडिकल एजुकेशन पाठ्यक्रम (सीबीएमई) 2024 की गाइडलाइंस को वापस ले लिया है.
जारी किए गए पाठ्क्रम गाइडालाइंस पर विवाद हुआ था, जिसके बाद इसे वापस लिया गया.
संशोधित फॉरेंसिक मेडिसिन पाठ्यक्रम में समलैंगिकता को अप्राकृतिक यौन अपराध बताने के अलावा हाइमन का महत्व, वर्जीनिटी की परिभाषा और इसके मेडिकल-कानूनी पहलुओं को शामिल किया गया था.
एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि उपरोक्त गाइडलाइंस पर पुनर्विचार किया जाएगा और उसके बाद इसे दोबारा अपलोड किया जाएगा.
नेशनल मेडिकल कमिशन ने समलैंगिकता को अपराध बताने को, पाठ्यक्रम से साल 2022 में हटा लिया था, लेकिन इसी साल इसे दोबारा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी में एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड विवाद, कितनी जायज है मांग?
- भारत-पाकिस्तान तनाव: अधिकतर हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन सामान्य, सुरक्षा की कड़ी,नई गाइड लाइन जारी
- मेनिनजाइटिस पर WHO की बड़ी पहल: पहली बार जारी किए गए वैश्विक दिशा-निर्देश, 2030 तक बीमारी खत्म करने का लक्ष्य
- बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर, 15 दिन पहले देना होगा नोटिस, गाइडलाइन जारी
- देश के हर एमबीबीएस डॉक्टर की बनेगी यूनिक आईडी, एनएमएस ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- लद्दाख चीन के बॉर्डर तक प्रस्तावित मार्च वापस लिया



