0:00
0:00 left
भोपाल। अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले दिग्विजय सिंह फिर सक्रिय नजर आने लगे हैं। मध्यप्रदेश में ठंडी पड़ी कांग्रेस ने उन्हें और मौका दे दिया है। दिग्विजय सिंह को मीडिया की सुर्खियों में आने का अच्छा-खासा तजुर्बा है। उन्हें पता है उनका कौन सा बयान विवादों में आएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उनका पसंदीदा टारगेट रहा है। शनिवार को एक बार फिर वे भोपाल में संघ पर पिल पड़े। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को नपुसंक बता दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल के पद्मनाभ नगर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने छतरपुर में मुसलमान परिवारों के साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट बताई। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मुझे आतंकियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नपुंसकता पर मुझे निराशा होती है। ट्रिपल इंजन सरकार में होकर भी कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि देश में तुम भी खाओ, हमको भी खिलाओ वाली नीति लागू है। छतरपुर में पुलिस पर फायरिंग करने वाले की हवेली गिराने की कार्रवाई को उन्होंने एकतरफा करार दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में सुनियोजित ढंग से भाजपा और उसके सहयोगी संगठन काम कर रहे है। हिटलर ने की तर्ज पर संघ ने मुसलमानों को टारगेट किया है।
भिंड के मामले में कोर्ट जाएंगे राजा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को संविधान की परवाह नहीं है। भिंड में मुसलमानों का घर गिराने के मामले में भी उन्होंने कहा कि वे कोर्ट जाएंगे और खुद मुकदमा लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात के ठेकेदार मध्यप्रदेश में आ रहे हैं। यह भाजपा और मोदी का मॉडल ऑफ गवर्नेंस है। उन्होंने कहा कि 100 में से 40 रुपए रिश्वत, नेता, दलालों, अधिकारियों में बंट रहा है। दिग्विजय ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- दिग्विजय का आरोप: RSS-VHP ने हिंदुत्व के नाम पर सनातन धर्म को बिगाड़ा
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- मोहन भागवत 2 से 6 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश दौरे पर, इंदौर में RSS की बड़ी बैठक



