माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। 19 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

सीताराम येचुरी का जन्म मद्रास (अब चेन्नई) में 12 अगस्त 1952 को एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका बचपन हैदराबाद में बीता। सीताराम येचुरी ने हैदराबाद के ऑल सेंट्स हाई स्कूल से मैट्रिक किया। 1969 के तेलंगाना आंदोलन के बाद वे दिल्ली आ गए। यहां उन्होंने प्रेजिडेंट एस्टेट स्कूल में दाखिला ले लिया। 1970 में सीबीएसई उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में प्रवेश लिया। 1975-1977 के आपातकाल के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

👉 यह भी पढ़ें:

स्टूडेंट्स फेडरेशन से राजनीति में एंट्री

येचुरी ने 1974 में भारतीय राजनीति में कदम रखा। उस समय वे वे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य बने। वे 1975 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हो गए। येचुरी उन कई लोगों में से थे जिन्हें 1975 में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार किया गया था। 1977 में आपातकाल हटने के बाद जेल से रिहा होने के बाद येचुरी जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। येचुरी पहली बार 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। राज्यसभा के सदस्य के रूप में उनका वर्तमान कार्यकाल 19 अगस्त 2011 से 18 अगस्त 2017 तक रहा। 19 अप्रैल 2015 को विशाखापत्तनम में आयोजित पार्टी कांग्रेस में सर्वसम्मति से उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पांचवें महासचिव के रूप में चुना गया था। उन्होंने प्रकाश करात का स्थान लिया।

राहुल और ममता ने जताया दुख

सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, सीताराम येचुरी को भारत की गहरी समझ थी और वे भारत की विचारधारा के रक्षक थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि उनका निधन देश की राजनीति को बड़ा नुकसान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।