0:00
0:00 left
अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स ने की मीडिया से चर्चा
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने मीडिया से बातचीत की .सुनीता विलियम्स ने कहा, हम यहां रहने और यहां मौजूद क्रू का हिस्सा होने के लिए उत्सुक हैं. हम अभियान 71 का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कहा, हम निक और एलेक्स के यहां आने और अभियान 72 के हिस्से के रूप में जाने का इंतजार कर रहे हैं.

सुनीता विलियम्स ने कहा, जब बुच और मैं इस उड़ान की तैयारी कर रहे थे, हमने टेस्ट फ्लाइट की बात की. हमें यह पता था कि यह आठ दिनों के लिए निर्धारित है, फिर भी हमें पता था कि ऐसी कुछ चीजें हैं जो हमें और समय तक यहां रोक सकती हैं.उन्होंने कहा, हम न केवल स्टारलाइनर बल्कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भी कई सालों से ट्रेनिंग ले रहे हैं. हम दोनों पहले भी यहां आ चुके हैं, इसलिए हमें थोड़ा बहुत अनुभव है.
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इसी साल 5 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए परीक्षण मिशन पर रवाना हुए थे.उस समय उन्हें उम्मीद थी कि वो कुछ ही दिनों में घर वापस लौट जाएंगे. लेकिन यह यात्रा उनकी योजना के मुताबिक नहीं रही है.
👉 यह भी पढ़ें:
- नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने किए अनुभव साझा
- सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने दी बधाई, कहा – ‘आपकी सफलता प्रेरणादायक’
- सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर पीएम मोदी का संदेश: ‘धरती ने आपको याद किया’
- नौ महीने बाद धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर: सफल मिशन का ऐतिहासिक समापन
- सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी: 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी
- नासा के सदस्यों को सामने देख खुशी से झूम उठीं सुनीता विलियम्स, अब जल्द ही होगी वापसी



