कर्नाटक हाईकोर्ट के जज ने मुस्लिम इलाके को बताया मिनी पाकिस्तान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

Date:

नई दिल्ली। कर्नाटक के एक जज ने बेंगलुरु के एक मुस्लिम इलाके को मिनी पाकिस्तान कहा था। यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर उछला। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेत हुए कर्नाटक हाईकोर्ट से जवाब मांगा है।

सीजेआई जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस राजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की बेंच ने इस पर कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट मांगी है। बेंच ने कहा कि हमारा ध्यान न्यायिक सुनवाई के दौरान कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशानंद द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों की ओर आकर्षित हुआ है। हमने एजी और एसजी से सलाह मांगी है। हमने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस श्रीशानंद के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में वे बेंगलुरु के मुस्लिम बाहुल्य इलाके को मिनी पाकिस्तान कहते नजर रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वे महिला वकील पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर रहे हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा है कि सोशल मीडिया के इस युग में हम पर कड़ी नजर रखी जाती है। हमें उसके अनुसार कार्य करना चाहिए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर जहां एक तरफ विपक्ष जश्न मना रहा है, वहीं भाजपा विपक्षी दलों की आलोचना कर रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर निशाना साध। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है, वह महिलाओं को अधिकार न देकर जश्न मना रहे हैं। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजिजू ने कहा कि कल जो बिल पारित नहीं हुआ है उसके बारे में मैं इतना कहना चाहता हूं कि महिलाओं को अधिकार नहीं देने की मानसिकता लेकर कांग्रेस और विपक्षियों ने संविधान (131वां संशोधन) बिल जो पारित नहीं होने दिया इससे हम सब दुखी है। महिलाओं को अधिकार नहीं देकर विपक्ष जो उत्साह मना रहे हैं ये तो घोर पाप है। वो इसे अपनी जीत मानते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देना हमारा दायित्व है। इस बिल को गिराकर वो जश्न मना रहे हैं इससे वे अपना छवि दिखा दिया। रिजिजू ने कहा कि हम इसलिए दुखी नहीं है कि हमारी पार्टी को नुकसान हुआ है, बल्कि हम इसलिए दुखी नहीं है क्योंकि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है। कांग्रेस और उनके साथियों को महिलाओं का आक्रोश झेलना होगा। कांग्रेस पार्टी के ऊपर महिला विरोधी दाग चिपक गया है जो कभी हटने वाला नहीं है।