0:00
0:00 left
फरवरी 2025 तक आरबीआई कर सकता है ब्याज दरों में कटौती
एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी 2025 तक ब्याज दरों में कटौती की घोषणा कर सकता है.हाल ही में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर कम की है.
भारत में उपभोक्ता मूल सूचकांक की दर अगस्त में 3.65 % पर है. हालांकि सितंबर-अक्टूबर में मुद्रास्फीति में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.
लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआई की दर आने वाले महीनों में 5% के अंदर ही रहेगी.
2024-25 के वित्तीय साल में, मुद्रास्फीति औसतन 4.6 से 4.7 % के बीच रह सकती है. आरबीआई का लक्ष्य मुद्रास्फीति को 4 से 6% के बीच सीमित रखना है.
रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने मुद्रास्फीति के दबाव को संभालने के लिए अभी तक तरलता पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. इसलिए अगर मुद्रास्फीति की दर आरबीआई के बैंड में ही रहती है, तो ब्याज दरों की कटौती अगले साल फरवरी तक हो सकती है.
👉 यह भी पढ़ें:
- रुपये को मजबूती देने RBI का बड़ा कदम, डॉलर बिक्री में नई पाबंदियां लागू
- RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी
- पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े
- RBI का बड़ा ऐलान: जल्द बदल सकता है नोटों का रूप, भारत में आएंगे Polymer Currency Notes?
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- Saudi Arabia Oil Price Cut: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती! क्या भारत में Petrol-Diesel और LPG होंगे सस्ते?



