बीएसएनल लेकर आया नया प्लान, हर माह 5000 जीबी डेटा, दूसरी कंपनियों को मात देनी की तैयारी

Date:

नई दिल्ली। जब से दूसरी कंपनियों ने अपने टैरिफ रेट बढ़ाए हैं, बीएसएनल लगातार उन्हें मात देने की तैयारी में जुटा है। यही वजह है कि दूसरी कंपनियों से बीएसएनल में पोर्ट कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब बीएसएनएल ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूजर के लिए एक किफायती प्लान लेकर आया है। इसमें 5000 जीबी डेटा 999 रुपए प्रति माह में मिलेगा। इस योजना में 200 एमबीपीएस की तेज स्पीड भी मिलेगी।

बीएसएनल ने इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि इस योजना के लिए कोई इंस्टालेशन शुल्क भी नहीं लिया जा रहा। इसके अलावा डेटा समाप्त होने के बाद, 10 एमबीपीएस की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान के साथ कई ओटीटी एप्स भी मुफ्त में मिल रहे हैं। साथ ही पूरे देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉल भी किए जा सकते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर हमला किया। इस पर पलटवार करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी। सत्ता नहीं दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम सूचीबद्ध हैं। आपने भाजपा पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को लाया है और उसी के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति की है।  याद रखिए, आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में भाजपा का विनाश चाहिए, न केवल बंगाल में विनाश होगा, बल्कि भाजपा को दिल्ली से भी हटाना होगा। झालमुड़ी के बदले मैं भेलपुरी दूंगी ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के झारग्राम दौरे के दौरान झालमुड़ी खाने का कार्यक्रम भी चुनावी रणनीति के तहत पहले से तय किया गया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और पूरी व्यवस्था को पहले से ही तैयार किया गया था। उन्होंने कहा कि पहले चायवाला दिखाया गया और अब चुनाव जीतने के लिए झालमुड़ी का सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे दिल्ली वालों को भेलपुरी भेजेंगी। आखिर भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त क्यों ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अपनी जीत को लेकर इतनी आश्वस्त क्यों है। उन्होंने आशंका जताई कि क्या ईवीएम में किसी तरह की गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।