भाजपा को नुकसान पहुंचाकर ही दम लेंगी कंगना, गांधीजी पर टिप्पणी के बाद अब पंजाबी युवाओं पर विवादित बयान

Date:

इंदौर। एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत पिछले काफी दिनों से विवादित बयान देती आ रही हैं। उनके बयानों से भाजपा भी संकट में पड़ती जा रही है। कुछ समय पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने भी उन्हें तलब कर चेतावनी दी थी। कंगना ने 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती पर गांधीजी को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं कि पंजाब और पंजाबी युवाओं पर बयान दे डाला।

कंगना ने हिमाचल प्रदेश में फैले नशे के लिए सीधे तौर पर नाम लिए बगैर पंजाब को जिम्मेदार ठहराया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि हमारे आगेपीछे के राज्यों से नईनई चीजें यहां आने लग जाती है, चाहे चिट्टा हो, उग्रता हो या कुछ भी। आपको पता ही है कि मैं किस राज्य की बात कर रही हूं। इनका स्वभाव बेहद गर्म होता है और बहुत हुलड़बाज होते है। यह नशा करते है, शराबें पीते हैं और हुल्ड़बाजी करते है। कंगना ने कहा कि मेरी हिमाचल के बच्चों से अपील है कि वे इनके प्रभाव में ना आए। हमने इनसे कुछ नहीं सीखना, इन्होंने हमारी जवानी को बर्बाद कर दिया है।

कंगना के ड्रग्स वाले बयान पर किसान संगठनों ने कड़ी आपत्ति ली है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पंजाबी युवाओं पर चिट्टा खाने और शराबी कहने वाली कंगना रनौत को पहले खुद डोप टेस्ट कराना चाहिए। फिर दुनिया के सामने सच्चाई लानी चाहिए। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि इसे भाजपा की सोच से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तक ने किसानों पर अत्याचार किया। किसान नेता सुखदेव सिंह भोजराज ने भी कहा कि,ऐसा लगता है कि कंगना रनौत दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।

2 अक्टूबर को की थी गांधीजी पर टिप्पणी

कंगना ने 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती पर इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट किया था। कंगना ने लिखा कि देश के पिता नहीं, देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत के ये लाल। एक अन्य पोस्ट में कंगना ने देश में स्वच्छता पर गांधीजी की विरासत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसके लिए कंगना पर जमकर निशाना साधा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related