👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- सावन की आखिरी सोमवारी पर सिंहेश्वर मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालु घायल; अफवाह से मची अफरा-तफरी
- बेतिया में दर्दनाक हादसा: ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी तेज रफ्तार बस, 5 की मौत
- नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सब्जी में डाल दिया सर्फ, 40 से ज्यादा बच्चे बीमार
- बिहार के गयाजी में कुएं में जहरीली गैस से पिता-पुत्र समेत चार की मौत
0:00 left
पटना। हमेशा अपने बयानों से विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस बार हिंदुओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अब हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। गिरिराज सिंह ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि बंटोगे तो कटोगे।
उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह बिहार में हिंदू स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदुओं को एक करने का या हिंदुओं को एक होने का, इसलिए हम संगठित हिंदू ‘बंटोगे तो कटोगे‘ संवाद करने जा रहे हैं। यात्रा का पहला चरण 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होकर 22 अक्टूबर को किशनगंज में खत्म होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा। जिस दिन से बांग्लादेश में घटना घटी उसी दिन से मेरे मन में हिंदुओं को एक करने का विचार था। पाकिस्तान में 22% हिंदू आज आधे प्रतिशत हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमने आज तक तजिया में एक पत्थर नहीं फेंका है, लेकिन हमारे दुर्गा पूजा से लेकर सरस्वती पूजा विसर्जन में पत्थर फेंके जाते हैं।



