धमकियों से परेशान भारतीय विमान सेवाएं, इस साल ही 400 से अधिक धमकी भरे मैसेज

Date:

नई दिल्ली। इन दिनों लगातार विभिन्न फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। विस्तारा ने शनिवार सुबह एक बयान जारी कर कहा कि धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतार ली गई है। यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। इंडिगो की पांच फ्लाइट्स को तो एक ही दिन यानी शनिवार को धमकी मिली है। इसके बाद इन विमानों की लैंडिंग कराई जा रही है। अन्य समाचार के अनुसार अकासा एयर की बेंगलूरु से मुंबई जाने वाली फ्लाइट के लिए ऐसी ही धमकी मिली थी। एयरलाइन ने एक्स पर कहा कि सभी यात्रियों को विमान से उतारना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि इस साल अब तक करीब 400 विमानों को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। गनीमत यह रही है कि सारी धमकियां फर्जी निकलीं, लेकिन हर धमकी के बाद विमान कंपनियों के साथ ही यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। सुरक्ष एजेंसियां भी परेशान हैं, क्योंकि इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकांश धमकियां ई-मेल, ट्विटर या सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म से मिल रही हैं। हालत यह हो गई कि अब अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ एनआईए भी इसकी जांच में जुटी है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसमें किसी विदेशी ताकत का हाथ तो नहीं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल अब तक करीब 400 धमकियां मिल चुकी हैं। बताया जाता है कि इस साल जून में ही सौ के करीब धमकियां मिली थीं। इसके बाद अक्टूबर में 90 से ज्यादा धमकियां मिली हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।