गड्ढेदार सड़कों और डेंगू-मलेरिया वाले शहर को डबल डेकर बस की सौगात!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

महापौरजी, इंदौर को डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की सौगात देने के लिए बधाई। पहले कोलकाता, मुंबई में ऐसी बस लोग देखने जाते थे। अब पूरे विश्व में इन्हें बंद किया जा रहा है तो आप इंदौर लाए। अच्छा किया, लोगों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और बैठने को मिलेगा। अभी तक तो फोटो में ही देख रहे थे। हालांकि इंदौर के लोगों ने इसकी डिमांड नहीं की थी, ना कोई वीडियो जारी किया था, ना कोई पत्र सार्वजनिक हुआ। हां, आपके पास व्यक्तिगत रूप से कोई डिमांड आई हो तो मीडिया को पता नहीं।

खैर, आपकी दूरदर्शिता को बधाई। शहर आपके नेतृत्व में काफी आगे जा रहा है, लेकिन लोग आपके दुश्मन बने हुए हैं। लोग ही नहीं शहर की सड़कें, मच्छर, गंदगी भी आपकी दुश्मन बनी हुई है। कुछ लोग तो सिर्फ नगर निगम को कोसकर ही छोड़ देते होंगे, कुछ हिम्मती हैं जो वीडियो जारी कर कोस रहे हैं। कल ही एक बीमार व्यक्ति ने वीडियो जारी कर कहा था कि आपको सबकुछ तश्तरी में परोसकर मिला। आपको सिर्फ उसमें रिफिलिंग करनी थी, लेकिन आपने तो पूरी तश्तरी ही पलट दी। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती अपने भाई का वीडियो जारी कर कहा कि वह सड़क के गड्ढे में गिर अपनी टांगे तुड़वा बैठा।

मैं भी मानता हूं कि हो वीडियो जारी करने वाला व्यक्ति पूर्व महापौर मालिनी गौड़ का कोई समर्थक होगा, लेकिन एक जनप्रतिनिधि होने के नाते आपको उसकी बात पर ध्यान देना चाहिए। अच्छा तो यह होता कि आप उसकी जानकारी निकालकर उसके घर या अस्पताल पहुंच जाते। इससे आपका मान और बढ़ जाता।

महापौरजी, अधिकारी तो इंदौर को चारागाह समझ कर ही आते हैं और बंजर बनाकर चले जाते हैं। आपके जैसे समझदार जनप्रतिनिधि पर ही इंदौर की जनता की उम्मीद टिकी है। हो सकता है आपकी कोई राजनीतिक मजबूरी हो, लेकिन इन सबके ऊपर जनता के प्रति जवाबदारी को रखना उचित होगा।

सचमुच, सच कड़वा ही होता है। जो वीडियो जारी हुए हैं, उन्हें ध्यान से देखिए। वे निश्चित तौर पर आपको विरोधी होंगे, लेकिन उनकी कही बातों की परख तो कर सकते हैं। क्या वे झूठ बोल रहे हैं कि शहर में गड्‌ढे हैं? क्या वे यह भी झूठ बोल रहे हैं कि बीमारियां फैल रही हैं?

एक बात जनता को और समझ नहीं आ रही…बिना मांगे आप उसे डबल डेकर बस दे रहे हो और बार-बार चिल्लाने के बाद भी सड़क के गड्‌ढे क्यों नहीं भरे जा रहे…जनता है सवाल तो करेगी ही…

आईना दिखाने वाले धंधेबाज!

ताज्जुब तो तब होता है, जब शहर का कोई नागरिक सच कह देता है तो वह शहर विरोधी हो जाता है। जब कोई मीडियाकर्मी आईना दिखाने की कोशिश करता है तो वह धंधेबाज हो जाता है। और धंधेबाजी का तमगा ऐसे लोग बांटने लगते हैं जिनके धंधों के बारे में पूरे शहर को पता है। यह तो वही बात हो गई कि आपको सिर्फ मीठा खाना ही पसंद है, भले ही शुगर हो जाए। महापौरजी, आप भी नहीं चाहते होंगे कि शहर की सेहत खराब हो, इसलिए कड़वे स्वाद की भी आदत डाल लीजिए…क्योंकि सच तो कड़वा ही होता है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।