पुष्प विहार के प्लॉटधारकों की मन गई दीपावली, आईडीए ने शुरू कर दी एनओसी की प्रक्रिया, विज्ञप्ति जारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लंबे समय से अपने मेहनत की कमाई से खरीदे हुए प्लॉट पर मकान बनाने का सपना देख रहे पुष्प विहार के 950 प्लॉटधारकों की दीपावली 22 अक्टूबर को ही मन गई। अब उनका सपना पूरा हो रहा है। आईडीए ने योजना क्रमांक 171 की जमीन छोड़ने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। पूरी योजना के मुक्त होने से करीब छह हजार प्लॉटधारकों के सपने पूरे होंगे।

आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने बताया कि मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर दी गई। योजना क्रमांक 171 में 151 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इसमें 13 सोसायटियों और 211 लोगों की जमीन है। आईडीए को इनसे 5 करोड़ 84 लाख रुपए लेने हैं। दो माह में राशि जमा करानी होगी। राशि जमा होने के बाद डिनोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद एनओसी की प्रक्रिया शुरू होगी।

करीब तीन दशक का इंतजार खत्म

स्कीम 171 में पुष्प विहार सहित कई कॉलोनियों के हजारों प्लॉटधारक करीब तीन दशक से मकान बनाने के लिए भटक रहे हैं। योजना में शामिल होने के कारण प्लॉटधारकों को भवन निर्माण और अन्य अनुमतियां नहीं मिल पा रही थीं। पिछले दिनों आईडीए की बोर्ड बैठक में इस योजना के तहत आनेवाली जमीनों को मुक्त करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए संभागायुक्त व आईडीए अध्यक्ष दीपक सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार लगातार कोशिश कर रहे थे। इसके अलावा विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया भी इंदौर से लेकर भोपाल तक प्रयासरत थे। पुष्प विहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि विधायक महेंद्र हार्डिया कई बार उनके सामने ही आईडीए अधिकारियों से लेकर सीएम तक को फोन लगा चुके थे।

योजना में 13 सोसायटी हैं शामिल

आईडीए की योजना क्रमांक 171 में 13 सोसायटियां देवी अहिल्या श्रमिक कामगार, न्याय विभाग कर्मचारी संस्था, इंदौर विकास गृह निर्माण, लक्ष्मण गृह निर्माण, सूर्या संस्था, सन्नी कोऑपरेटिव, मजदूर पंचायत, मारुति गृह निर्माण, त्रिशला गृह, संजना गृह निर्माण, रजत गृह निर्माण, श्रीकृपा गृह निर्माण संस्था, अप्सरा गृह निर्माण सहकारी संस्था की जमीनें शामिल हैं। स्कीम 171 से संस्थाओं की जमीन मुक्त होने से पुष्प विहार के 950 प्लॉटधारकों सहित करीब छह हजार लोगों को फायदा होगा। सूची प्रकाशन के बाद दो माह में शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।