यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ा

Date:

मुंबई। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को अज्ञात नंबर से एक मैसेज मिला है। इसमें कहा गया है कि अगर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया उसे बाबा सिद्दीकी तरह मार डालेंगे। पुलिस अब मैसेज भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। कुछ दिनों पहले फिल्म एक्टर सलमान खान के लिए भी ऐसा ही मैसेज ट्रैफिक कंट्रोल सेल के पास आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल सेल को 2 नवंबर यानी शनिवार की शाम को मिला है। मैसेज मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। अब मैसेज भेजने वाले की तलाश की जा रही है। रविवार को मुंबई पुलिस ने नंबर के आधार पर एक 24 वर्षीय महिला फातिमा खान को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला काफी पढ़ी लिखी है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर लग रही है।

उल्लेखनीय है कि यूपी के सीएम योगी को पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। यूपी पुलिस ने धमकी देने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। यह धमकियां फेसबुक और एक्स पर भी दी गई हैं। इसी साल मार्च में सीयूजी नंबर पर फोन कर योगी को धमकी दी गई थी।अप्रैल में भी शमीम नाम के एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर योगी के सीएम को धमकी दी थी। इधर, मुंबई में 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ऐसी धमकियों का सिलसिला बढ़ गया है। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्टर सलमान खान और कुछ नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है। कुछ दिनों पहले मुंबई की यातायात पुलिस को मिले एक संदेश में अभिनेता सलमान खान और एनसीपी नेता व बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये मांगे गए थे। धमकी में यह भी का गया था कि रुपए नहीं मिले तो जान से मान देंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।